{"_id":"5e58cffabeab98bd486c97a3","slug":"melania-trump-share-video-of-taj-mahal-visit-on-twitter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेलानिया ने ताज दीदार के 'खूबसूरत लम्हों' को ट्विटर पर किया साझा, बयां की दिल की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेलानिया ने ताज दीदार के 'खूबसूरत लम्हों' को ट्विटर पर किया साझा, बयां की दिल की बात
Sat, 29 Feb 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल में ट्रंप-मेलानिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगमरमर से तामीर किए गए ताजमहल की तासीर ही ऐसी है, जो एक बार दीदार कर लें तो उसकी तस्वीर दिलो-दिमाग से उतरती नहीं है। ऐसा ही असर हुआ है अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, जो 24 फरवरी को आगरा आईं और ताज से जुड़ी खूबसूरत यादों को अपने साथ लेकर गईं। उन्होंने ट्विट पर ताजमहल का वीडियो साझा कर अपने जज्बात जाहिर किए हैं।
ट्रंप-मेलानिया के साथ गाइड नितिन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने 24 फरवरी को ताजमहल का दीदार किया था। गाइड नितिन ने उन्हें शाहजहां और मुमताज की मोहब्बत की निशानी ताजमहल का इतिहास बताया था।
ट्रंप का ताज दौरा
- फोटो : ANI
ट्रंप दंपती करीब 80 मिनट ताजमहल में रुके। इस दौरान वो ताजमहल की खूबसूरती के मुरीद हो गए। ट्रंप ने ताजमहल को भारत की सांस्कृतिक विभिन्नता व समृद्ध संस्कृति की पहचान बताया। उन्होंने विजिटर बुक पर लिखा- थैंक्यू इंडिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल में ट्रंप-मेलानिया
- फोटो : Amar Ujala
ताज दीदार के दो दिन बाद मेलानिया ट्रंप ने इस खूबसूरत स्मारक को लेकर जज्बात जाहिर किए। उन्होंने ट्विटर हैंडिल पर दीदार-ए-ताज के खूबसूरत लम्हों का वीडियो साझा किया। जिसके कैप्शन में लिखा है कि दुनिया के सात अजूबों में शुमार, लुभावना ताजमहल..।
One of the Seven Wonders of the World, the breathtaking Taj Mahal! pic.twitter.com/7Oz7h431Q0
— Melania Trump (@FLOTUS) February 26, 2020
विज्ञापन
ताजमहल में इवांका ट्रंप
- फोटो : Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया के साथ उनकी बेटी इवांका और दामाद ने भी ताज की दीदार किया था। ताज के दीदार के बाद इवांका ने ट्वीट किया था कि ताजमहल की भव्यता और सुंदरता प्रेरित करने वाली है।
The grandeur and beauty of the Taj Mahal is awe inspiring! 🇺🇸 🇮🇳 pic.twitter.com/jcYwXHxf4c
— Ivanka Trump (@IvankaTrump) February 24, 2020