फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैदराबाद एनकाउंटर पर बोलीं मथुरा की बेटियां, दरिंदगी करने वालों को मिले यही सजा

Sat, 07 Dec 2019 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Dec 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
mathura people praised telangana police for hyderabad encounter
नारी शक्ति ने जताई खुशी - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद कांड के चारों आरोपियों को तेलंगाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मारे जाने पर मथुरा की महिलाओं ने खुशी जताई। शुक्रवार को अपराजिता के बैनर तले महिलाओं ने तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी। महिलाओं ने कहा कि ऐसे अपराध की सजा सिर्फ मौत है। यह भी अब सार्वजनिक रूप से दी जाए। तभी दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध रुकेंगे। 
mathura people praised telangana police for hyderabad encounter
खजानी वूमेंस पॉलिटेक्निक की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के खजानी वूमेंस पॉलिटेक्निक में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने खुशी का इजहार ढोल नगाड़ों की आवाज के साथ डांस करते हुए किया। आरसीए गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भी खुशी मनाई। छात्राओं ने कहा कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध की यही सजा है। 
mathura people praised telangana police for hyderabad encounter
प्रेमलता महाविद्यालय की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
प्रेमलता महाविद्यालय की छात्राओं ने कहा कि हैदराबाद कांड के चारों आरोपियों की मौत से पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिला है। प्राचार्य डॉ. दीप्ति कुलश्रेष्ठ ने देश भर की पुलिस ऐसा करे तो अपराध खत्म हो जाएगा। वहीं नंदगांव के कृष्णा डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने विजयी चिन्ह दिखाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
mathura people praised telangana police for hyderabad encounter
कृष्णाश्रय गुरुकुल की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन के जतीपुरा स्थित कृष्णाश्रय गुरुकुल में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं से लेकर शिक्षिका एवं महिला अभिभावकों ने दुष्कर्म जैसे मामलों में कड़ा कानून बनाने की मांग दोहराई। साथ ही तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया। 
विज्ञापन
mathura people praised telangana police for hyderabad encounter
समाज सेविका कल्पना गर्ग, पार्षद रश्मि शर्मा - फोटो : अमर उजाला
समाजसेविका कल्पना गर्ग ने कहा कि दुष्कर्म के अपराधियों का ऐसा ही हश्र होना चाहिए। निर्भया कांड के दोषियों को भी ऐसी सजा मिले। पार्षद रश्मि शर्मा ने कहा कि दुष्कर्म जैसे अपराध करने वालों के खिलाफ ऐसा ही एक्शन होना चाहिए। तभी देश में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed