फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबरः अब फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, किला में शुरू होगा लेजर और लाइट एंड साउंड शो

Fri, 30 Aug 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 30 Aug 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Laser Light and Sound Show to begin in FatehpurSikari Sikandra agra Fort
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल को रात में कृत्रिम रोशनी में खोलने पर सुप्रीम कोर्ट की बंदिश है, लेकिन अन्य स्मारकों फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा और आगरा किला को रात दस बजे तक पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। देश के दस स्मारकों को पर्यटन मंत्रालय ने रात दस बजे तक खोला है। उसी सूची को इस पर्यटन सीजन में बढ़ाया जाएगा और सीकरी, किला, सिकंदरा में लेजर के साथ लाइट एंड साउंड शो शुरू कराया जाएगा ताकि आगरा में पर्यटक रात में रुक सके।
Laser Light and Sound Show to begin in FatehpurSikari Sikandra agra Fort
आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने ताज पर बेबी फीडिंग रूम के उद्घाटन के बाद यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ताज को रात में कृत्रिम रोशनी में खोलने का सवाल संसद में उठाया गया था। उसके बाद नीरी की रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी दी गई। कीड़ों की समस्या तो दिन में भी है, पर इन स्मारकों पर लाइट एंड साउंड शो शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। आगरा किला में शीशमहल, मीना बाजार, शिवाजी की जेल, रतन सिंह की हवेली समेत बंद स्मारकों को खोलने के लिए उन्होंने एएसआई से प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। 
Laser Light and Sound Show to begin in FatehpurSikari Sikandra agra Fort
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल - फोटो : अमर उजाला
जिन स्मारकों पर तीन देशों के पर्यटक सबसे ज्यादा आते हैं, वहां हिंदी और अंग्रेजी के अलावा उन भाषाओं के साइनेज भी लगाए जाएंगे। ताज पर चीनी, फ्रेंच और जर्मन पर्यटक ज्यादा आते हैं। इससे विदेशी पर्यटकों को उनकी भाषा में ही सभी जानकारियां मिल सकेंगी। स्मारकों पर लपकों को दूर रखने के लिए जीरो एरिया बनाया जाएगा, जहां केवल लाइसेंसी गाइड या फोटोग्राफर ही आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Laser Light and Sound Show to begin in FatehpurSikari Sikandra agra Fort
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय 12 वीं पास छात्रों को पर्यटक सहायक का कोर्स कराएगा। यह ऑन लाइन कोर्स होगा, जो छह महीने के लिए होगा। दो हजार रुपये की फीस देनी होगी, लेकिन अनुसूचित जाति, जनजाति, जम्मू कश्मीर, लेह-लद्दाख के छात्रों के लिए यह कोर्स नि:शुल्क रहेगा। पहले चरण में पर्यटक सहायक बनाने के बाद जो इच्छुक होंगे, उन्हें दूसरे चरण में ट्रेनिंग देकर गाइड बनाया जाएगा, ताकि वह अपने घर के पास रहते हुए ही रोजगार हासिल कर सकें। ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम भी लेह लद्दाख के गांवों में लागू होगी।
विज्ञापन
Laser Light and Sound Show to begin in FatehpurSikari Sikandra agra Fort
20 से 24 मार्च 1997 में म्यूजिक कंसर्ट के दौरान तक ताजमहल पर डाली गई दूधिया रोशनी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्मारकों को पॉलीथिन मुक्त रखने के लिए 11 सितंबर से अभियान चलाया जाएगा, जिसमें किसी भी स्मारक में पॉलीथिन का प्रवेश प्रतिबंधित करने के साथ पर्यटकों को जागरूक किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ई-वीजा के लिए शुल्क 25 डॉलर से घटाकर 10 डॉलर कर दिया गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed