फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2022: वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, आधी रात को हुई मंगला आरती

Sat, 20 Aug 2022 12:45 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami celebrations in Banke Bihari Temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : PTI

कृष्ण जन्माष्टमी पर वृंदावन में शुक्रवार को चहुंओर कान्हा के जन्मोत्सव की अनुपम छटा दिखी। अपने आराध्य कृष्ण कन्हाई के जन्म के उत्साह से सराबोर हो गई। हर ओर सतरंगी छटा कान्हा के आगमन को सूचित कर रही थी। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के दबाव के चलते सभी व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गईं। मंदिर में श्रद्धालुओं को गेट नंबर दो और तीन से प्रवेश दिया गया, जबकि एक और चार से निकासी की व्यवस्था थी। इसके बाद भी मंदिर में भीड़ का भारी दबाव रहा। एक अनुमान के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को करीब दो लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं। दिनभर मंदिर परिसर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के रस से सराबोर होकर ठाकुरजी की जय-जयकार से गुंजायमान होता रहा। तीर्थनगरी के अन्य मंदिरों में भी जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 

Krishna Janmashtami celebrations in Banke Bihari Temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : PTI
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर रात 12 बजे जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के श्रीविग्रह का महाभिषेक किया गया। इसके बाद ठाकुरजी को पीत (पीले) रंग की पोशाक धारण कराई गई और बालरूप में शृंगार कराया गया। ठाकुरजी ने जगमोहन में विशेष रजत निर्मित सिंहासन पर विराजित होकर भक्तों को दर्शन दिए। 
Krishna Janmashtami celebrations in Banke Bihari Temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती के दर्शन की अभिलाषा लिए श्रद्धालु भक्तों का अपार जन सैलाब उमड़ा है। रात लगभग 1:55 बजे होने वाली मंगला आरती के साक्षी बनने के लिए घंटों पूर्व ही हजारों लोग मंदिर के बाहर एकत्रित हो गए। इस अवसर पर बांकेबिहारी मंदिर को भव्यता से सजाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami celebrations in Banke Bihari Temple Vrindavan
इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर कृष्ण-बलराम इस्कॉन मंदिर में देशी-विदेशी भक्तों द्वारा ठाकुरजी के श्री विग्रहों का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद इस्कॉन मंदिर प्रांगण में हरे राम हरे कृष्ण की ध्वनि के बीच भक्तों ने संकीर्तन किया। ठाकुरजी को चार प्रहर के अलग-अलग चार पोशाक धारण कराई गईं। सभी श्रद्धालु ठाकुरजी के दर्शन करने के लिए आतुर दिखाई दिए।
विज्ञापन
Krishna Janmashtami celebrations in Banke Bihari Temple Vrindavan
प्रेम मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रेम मंदिर में भी जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जगद्गुरु कृपालु परिषद की अध्यक्ष डॉ. विशाखा त्रिपाठी, डॉ. श्यामा त्रिपाठी एवं डॉ. कृष्णा त्रिपाठी के पावन सानिध्य में सभी सत्संगियों ने भगवन्नाम संकीर्तन करते हुए प्रेम मंदिर की परिक्रमा की। रात्रि में दिव्य वातावरण में हुए अभिषेक के बाद ठाकुरजी को पालने में बिठाया गया और उनकी स्तुति हुई। छप्पन भोग के साथ भव्य आरती हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed