फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दिन खुलेंगे देश के पहले कीर्ति मंदिर के पट, राधे-राधे के जयकारों से गूंज रहा रंगीली महल

Sat, 09 Feb 2019 01:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Feb 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
kirti mandir barsana inauguration on 11th February
kirti mandir barsana - फोटो : अमर उजाला
वसंती परिधानों में कृपालु महाराज के हजारों अनुयायियों से पूरा बरसाना वसंती रंग में रंगा नजर आ रहा था। रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग कीर्ति मंदिर की आभा देखने को हर कोई उत्सुक नजर आ रहा है। बाहर से ही श्रद्धालु मंदिर की अद्भुत छटा को निहारकर खुश हैं। श्रद्धालुओं का बेसब्री से कीर्ति मंदिर के पट खुलने का इंतजार है। 
kirti mandir barsana inauguration on 11th February
kirti mandir barsana kalash yatra
रंगीली महल परिसर में बना भव्य कीर्ति मंदिर वास्तु कला का बेजोड़ नमूना है। देश में राधारानी की मां कीर्ति का यह पहला मंदिर है। इसकी भव्यता भक्तों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इस मंदिर को 11 फरवरी को आम जनमानस के लिए खोला जाएगा। 
kirti mandir barsana inauguration on 11th February
kirti mandir barsana
कीर्ति मंदिर के लोकार्पण से वृंदावन के ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पूजा अर्चना चल रही है। रंगीली महल परिसर में बना कीर्ति मंदिर का लोकार्पण 10 फरवरी को होगा। लोकार्पण में भाग लेने के लिए सात फरवरी से ही देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु रंगीली महल पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kirti mandir barsana inauguration on 11th February
kirti mandir barsana
शुक्रवार को सुबह कृपालु महाराज की पुत्रियों डॉ. विशाखा त्रिपाठी, श्यामा त्रिपाठी, कृष्णा त्रिपाठी व पुत्र घनश्याम त्रिपाठी, बालकृष्ण त्रिपाठी आदि ने पूजा-अर्चना की। प्राण गोपाल आचार्य की टीम ने पूजा कराई। 
विज्ञापन
kirti mandir barsana inauguration on 11th February
kirti mandir
अलबेली सरकार व कीरत नंदिनी के जयकारों से पूरा रंगीली महल गुंजायमान हो रहा है। रंगीली महल के सचिव नितिन गुप्ता ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का कार्यक्रम दो दिन चलेगा। 10 फरवरी को 12 बजे मंदिर के पट अनुयायियों के लिए खोले जाएंगे। 11 फरवरी से आमजन के लिए मंदिर के पट खोले जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed