{"_id":"62ffd3e7ace40202b34d9f2c","slug":"janmashtami-2022-celebration-at-shri-krishna-janmabhoomi-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janmashtami 2022: मथुरा में जन्मे कृष्ण कन्हाई... ब्रज में गूंजी बधाई, दूध-दही के पंचामृत से हुआ महाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janmashtami 2022: मथुरा में जन्मे कृष्ण कन्हाई... ब्रज में गूंजी बधाई, दूध-दही के पंचामृत से हुआ महाभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
पंचामृत से हुआ कान्हा का महाभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात के 12:00 बजते ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ढोल-नगाडे़, झांझ-मंजीरे और मृदंग की आवाज गूंजने लगी। आनंद आज नंद के द्वार, प्रगटे मनोहर लाल.. के स्वर गूंज उठे। देखते ही देखते श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर भगवान के प्राकट्य के उत्सव की खुशी में झूम उठा। मंदिर के कोने-कोने में कृष्ण कन्हैया की जय-जयकार होने लगी। नंद के आनंद भयौ जय कन्हैया लाल की... के स्वरों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया।
जयकारों के बीच भागवत भवन में श्रीराधाकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष केसर आदि सुगंधित द्रव्यों में लिपटे भगवान कृष्ण के विग्रह को मोर्छलासन में विराजमान होकर अभिषेक स्थल लाया गया। यहां चांदी के कमलपुष्प में विराजित कान्हा का महाअभिषेक सवा मन दूध, दही, घी, बूरा, शहद और दिव्य औषधियों से तैयार पंचामृत से किया गया। इस दौरान आसमान से पुष्पवर्षा होने लगी। महाभिषेक के बाद कन्हैया की शृंगार आरती की गई। दिन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुए।
2 of 8
भागवत भवन में पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोपहर के वक्त श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रीकृष्ण का पूजन किया। वह सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गर्भगृह में पहुंचे। यहां बाल स्वरूप कान्हा के दर्शन किए। इसके बाद भागवत भवन में राधाकृष्ण की पूजा कर आरती उतारी।
3 of 8
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के भागवत भवन में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रात के ठीक बारह बजते ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन स्थित राधाकृष्ण मंदिर सहित सभी मंदिरों में घंटे-घड़ियालों और शंखनाद की ध्वनि गूंज उठी। काफी देर तक हर तरफ से जयकारों के स्वर सुनाई देते रहे। कन्हाई के जन्म पर बधाई गीत सुनाई देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
हजारों भक्तों ने किए राधाकृष्ण के दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
प्राकट्य अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक किया। इस मौके पर महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के साथ जन्मस्थान के प्रबंध न्यासी अनुराग डालमिया, सचिव कपिल शर्मा, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी भी सहयोगी बने।
विज्ञापन
5 of 8
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर महाभिषेक का यह दौर 12:40 बजे तक चला। इसके बाद ठाकुरजी की शृंगार आरती की। इस संपूर्ण दृश्य के साक्षी बने लाखों भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हर कोई ठाकुर जी की एक झलक पाने के लिए ललायत नजर आया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।