{"_id":"63d8b97a3b50f848b47276f7","slug":"jaipur-g-club-firing-call-on-whatsapp-threat-on-social-media-demanded-five-crore-rupees-2023-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaipur G-Club Firing: व्हाट्स पर कॉल, सोशल मीडिया पर धमकी, पांच करोड़ रुपये की थी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur G-Club Firing: व्हाट्स पर कॉल, सोशल मीडिया पर धमकी, पांच करोड़ रुपये की थी डिमांड
Tue, 31 Jan 2023 12:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 31 Jan 2023 12:18 PM IST
विज्ञापन
होटल
- फोटो : अमर उजाला
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जयपुर के होटल मालिक अक्षय गुरनानी को आठ जनवरी को व्हाट्सएप कॉल किया थे। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा और बीकानेर निवासी बताया था। धमकी दी थी कि 5 करोड़ नहीं दोगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद वॉयस मैसेज भेजा। इसमें कहा था कि फोन का जवाब नहीं दोगे तो आवाज गायब हो जाएगी। इसके बाद इंटरनेट कॉलिंग से लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी दी थी। कहा था कि रोहित गोदारा की बात पूरी कर देना। नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन
फायरिंग के बाद चिट्ठी भी फेंकी गई
होटल मालिक पर फायरिंग के बाद एक चिट्ठी भी फेंकी गई थी। इसमें लिखा था कि ये सिर्फ समाचार था, एक करोड़ नहीं दिए तो जान से मारेंगे। मामले में रितिक बॉक्सर, अनमोल बिश्नोई, रोहित गोदारा और लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
विज्ञापन
जेल से चला रहा गैंग
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद होने के बावजूद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अपना गैंग चला रहा है। वह लगातार रंगदारी और धमका रहा है। जयपुर के होटल मालिक को भी कॉल आया था। पुलिस को आशंका है कि लॉरेंस ने कॉल जेल से खुद ही किया था। अभी जांच जारी है।
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत में बड़ा नाम
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर भारत में लॉरेंस बिश्नोई बड़ा नाम है। उसने अपना बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई ने चंडीगढ़ में छोटे-मोटे झगड़ों से अपनी शुरूआत की थी। इसके बाद गोलियां चलाकर अपराध की दुनिया में अपनी जगह बनाई। इससे वह जेल भी गया। उसने अपना डर अलग-अलग इलाके में कायम करना शुरू कर दिया। उसने विदेशी मोबाइल भी मंगवाए। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो गया। उसके फॉलोअर्स की संख्या भी बढ़ गई।बिश्नोई के खिलाफ नहीं मिलते सबूत
उसने अपने गैंग में युवाओं को जोड़ना शुरू कर दिया। उन्हें हथियार और कारतूस तक उपलब्ध कराता था। उसकी पहचान बड़े लोगों से है। वह अपने गैंग के शूटर से कभी मिलता नहीं है। बस हथियार पहुंचा देता है। इस कारण उसके खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिलता है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की थी। इस गैंग ने अभिनेता सलमान खान सहित यूपी के नेता की भी रेकी की थी। नेता की हत्या का प्लान भी बनाया गया था। गैंग पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भी पैर पसार रहा था।जयपुर पुलिस कर रही पूछताछ
आगरा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य क्या करने आए थे, यह पुलिस पता कर रही है। उनकी गिरफ्तारी की जानकारी पर जयपुर पुलिस की विशेष टीम पहुंच गई। दोनों पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
आईडी से जिम्मेदारी ली गई
- फोटो : अमर उजाला