फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's Day: कभी जगराते में गाया था गाना, आज लाखों दिलों पर राज करती हैं ये सिंगर

Wed, 06 Mar 2019 08:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Mar 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
international women's day Bollywood singer richa sharma successes story
सिंगर रिचा शर्मा
बॉलीवुड में अपनी सुरीली आवाज से पहचान बनाने वाली रिचा शर्मा कासगंज जिले के पटियाली कस्बे की रहने वाली हैं। रिचा शर्मा अपनी मेहनत और आवाज के कारण आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। इन्होंने फिल्मी दुनिया में गायिकी के बल पर जो मुकाम हासिल किया वो महिलाओं की बड़ी प्रेरणाओं से कम नहीं है। महिला दिवस पर पढ़िए इस बेहतरीन सिंगर की सफलता की कहानी...! 
international women's day Bollywood singer richa sharma successes story
सिंगर रिचा शर्मा
रिचा का परिवार पटियाली के मोहल्ला कटरा में रहता था। इनका जन्म जन्म 29 अगस्त 1980 में हुआ था। रिचा के पिता स्वर्गीय पंडित दयाशंकर प्रसिद्ध कथावाचक व शास्त्रीय गायक थे। जिनकी प्रेरणा से रिचा ने संगीत की शिक्षा ली। बचपन से ही रिचा की संगीत के प्रति रूचि थी। करीब 30 वर्ष पूर्व उनका परिवार पटियाली छोड़कर फरीदाबाद चला गया और अब परिवार मुंबई में रहता है। 
 
international women's day Bollywood singer richa sharma successes story
सिंगर रिचा शर्मा
रिचा शर्मा ने 8 साल की उम्र में जगराते में पहली बार गाना गाया था। तब उन्हें 11 रुपये मिले थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो रुपये आज भी उन्होंने संभाल कर रखे हैं। एक इंटरव्यू में रिचा ने यह भी कहा है कि पिता जी कहते थे अगर तुम्हें प्लेट में बनी बनाई रोटी मिल जाएगी, तो क्या स्वाद? मजा तो तब है, जब खुद बीज बोओ, काटो, पीसो, पकाओ और फिर खाओ...जब मैं बहुत छोटी थी तभी पिताजी को आभास हो गया था कि मैं एक गायिका बनूंगी। उन्होंने सबसे सामने यह बात कही थी कि मेरी बेटी संगीत में नाम कमाएंगी। मैंने शहंशाही तरीके से संघर्ष किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
international women's day Bollywood singer richa sharma successes story
सिंगर रिचा शर्मा
जगरातों में गाने वाली एक लड़की के लिए बॉलीवुड का सफर तय करना आसान नहीं था। इन्होंने पिता से भजन गायन सीखा। एक लाइव शो के सिलसिले में ऋचा 1995 में मुंबई गईं। यहां पहली बार उन्होंने एक कार्यक्रम में माता के भजन गाए, इसी दौरान उन्हें 'सलमा पे दिल आ गया' फिल्म में गाने का मौका मिला। इस फिल्म के बाद रिचा शर्मा को फिल्मों में मौके मिलने लगे। उन्होंने शाहरुख खान स्टारर फिल्म कल हो न हो और ओम शांति ओम के लिए गाने गाए। 
विज्ञापन
international women's day Bollywood singer richa sharma successes story
गायिका रिचा शर्मा (फाइल)
रिचा शर्मा फिल्म जन्नत में 'चार दिनों का प्यार ओ रब्बा लंबी जुदाई...', फिल्म साथिया में 'छलका-छलका...' और फिल्म ओमकार में 'बिल्लो रानी' जैसे गीत गाकर लाखों लोगों के दिलों पर राज करने लगीं। रिचा शर्मा अब तक 75 फिल्मों के लिए गाना गा चुकीं हैं। इसके अलावा रिचा का सूफियाना कलाम तथा भजन गाने का सिलसिला लगातार जारी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed