फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra News: पति ने पत्नी को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, जमीन पर घसीटा, वीडियो बनाते रहे लोग

Wed, 20 Jul 2022 12:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Jul 2022 12:19 PM IST
विज्ञापन
Husband brutally beats his wife by tying her to an electric pole in Agra
पत्नी की पिटाई करता पति - फोटो : अमर उजाला

आगरा में एक महिला की पिटाई का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव अरसेना निवासी महिला को उसके पति ने बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। उस पर डंडे बरसाए। उसे जमीन पर घसीटा भी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज है। आरोपी पति फरार हो गया है। 



थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि घटना 14 जुलाई की है। अब घटना का वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा है। पहले भी इस मामले की शिकायत हो चुकी है। पत्नी की पिटाई करने के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पीड़ित महिला मायके में रह रही है।

Husband brutally beats his wife by tying her to an electric pole in Agra
पत्नी की पिटाई करता पति - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक आगरा की रहने वाली कुसुमा देवी की शादी 17 साल पहले गांव अरसेना निवासी श्याम बिहारी से हुई थी। पीड़िता के अनुसार पति शराब पीने का आदी है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। 13 जुलाई को भी श्याम बिहारी ने उसकी पिटाई की।  
Husband brutally beats his wife by tying her to an electric pole in Agra
पत्नी की पिटाई करता पति - फोटो : अमर उजाला
पति की पिटाई से पीड़ित कुसुमा ने थाना सिकंदरा में शिकायत कर दी। जब कुसुमा घर लौटी तो पति ने हद पार कर दी। आरोपी ने कुसुमा को खंभे से बांधकर डंडे से पीटा। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband brutally beats his wife by tying her to an electric pole in Agra
पत्नी को घसीट कर ले जाता पति - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में श्याम बिहारी पत्नी कुसमा को डंडे से पीटता  दिखाई दे रहा है। कुसुमा के हाथ खंभे से बंधे हुए हैं। वहीं पास में खड़े कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं, लेकिन कोई भी उसे बचाने आगे नहीं आता।
विज्ञापन
Husband brutally beats his wife by tying her to an electric pole in Agra
थाना सिकंदरा आगरा - फोटो : अमर उजाला
पति की प्रताड़ना से पीड़ित कुसुमा ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़िता फिलहाल अपने मायके में रह रही है। उसने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed