फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चांदनी हत्याकांड: मां और भाइयों की साजिश से हैरान हैं सभी, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी मुकदमा

Sun, 13 Dec 2020 04:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 13 Dec 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Honour Killing Of Daughter Who Love Marriage With Other Cast
मैनपुरी चांदनी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के किशनी कश्यप नगर में ऑनर किलिंग के मामले में शुक्रवार को चांदनी का शव मिलने के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। शहर स्थित श्मशान घाट पर दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस के अफसरों ने बताया कि मां और छह भाइयों के पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
Honour Killing Of Daughter Who Love Marriage With Other Cast
पति अर्जुन जाटव के साथ चांदनी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के कश्यप नगर निवासी चांदनी के प्रतापगढ़ के टोडरपुर निवासी गैरजाति के अर्जुन से शादी करने पर उसके भाइयों ने मां के उकसावे पर उसकी हत्या कर शव खेत में गाड़ दिया था। अर्जुन की ओर से दिल्ली में शिकायत दर्ज कराने के बाद बृहस्पतिवार को कश्यप नगर पहुंची दिल्ली पुलिस ने खोदाई के दौरान शुक्रवार को चांदनी का शव बरामद कर लिया था। 
Honour Killing Of Daughter Who Love Marriage With Other Cast
अर्जुन और चांदनी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
शव की बरामदगी पुलिस की गिरफ्त में आए मृतका के भाई सुनील व मां सुखरानी की निशानदेही पर हुई थी। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शहर स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honour Killing Of Daughter Who Love Marriage With Other Cast
चांदनी हत्याकांड: खेत में खोदाई कराती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के एसआई मनोज तोमर ने बताया कि मां सुखरानी, मौसेरे भाई जयवीर व पांच सगे भाइयों सहित कुल सात लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Honour Killing Of Daughter Who Love Marriage With Other Cast
चांदनी हत्याकांड: आरोपी भाई को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रेम विवाह करने से चांदनी के परिजन नाराज थे। चांदनी से बात करते हुए उन्होंने नाराजी खत्म होने की बात कहते हुए सुनील को उसे लाने के लिए भेजा था। 17 नवंबर को वह कश्यपनगर आई, उसी रात को सुधीर और सुशील ने हत्या कर दी थी। सुनील ने इसका विरोध भी किया तो उसे धमका कर दिल्ली भगा दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed