{"_id":"62bfd80d812f1e503d5c0216","slug":"girl-students-passed-without-marks-in-high-school-2021-stopped-mla-car-and-begged-him-for-marks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: विधायक की गाड़ी रोकी, भीख में ये क्या मांग रहीं छात्राएं, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: विधायक की गाड़ी रोकी, भीख में ये क्या मांग रहीं छात्राएं, जानें पूरा मामला
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:00 AM IST
सार
हाईस्कूल की परीक्षा (वर्ष 2021) में बिना अंकों के उत्तीर्ण छात्राओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की गाड़ी रोककर उनसे अंकों की भीख मांगी। छात्राओं के हाथों में कटोरे थे।
विज्ञापन
1 of 5
छात्राओं ने मांगी अंकों की भीख
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाईस्कूल की मार्कशीट में अंक न मिलने से विद्यार्थियों में आक्रोश है। वह लगातार अंको की मांग कर रहे हैं। वह सांसद, विधायक तथा मंत्रियों से गुहार लगा चुके हैं। कहीं से समाधान होते न देख छात्राएं अंक सत्याग्रह की अनुमति लेने प्रशासन के पास पहुंचीं। अनुमति न मिलने पर छात्राओं ने जिला मुख्यालय पर अंकों की भीख मांगी।
रोकी विधायक की गाड़ी
कलेक्ट्रेट पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की गाड़ी को छात्राओं ने रोक लिया। उन्होंने कटोरे में अंकों की भीख मांगी। छात्राओं ने कहा कि वह मानसिक तनाव में हैं। स्कूल खुल चुके हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि 12वीं की पढ़ाई करें या दोबारा से हाई स्कूल करें। इसे लेकर वह असमंजस में हैं। कोई भी उनकी मदद नहीं कर रहा है। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि इस मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा।
2 of 5
वाहनों को रोकती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
छात्राओं से बचते नजर आए लोग
जिला मुख्यालय पर आने वाली नेताओं, अफसरों तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी को छात्राएं रोककर उनसे अंकों की भीख मांग रही थीं। आने वाली गाड़ी छात्राओं से बचती दिखीं लेकिन छात्राएं गाड़ियों को घेर लेती और उनसे अंकों की भीख मांगने लगती।
3 of 5
विधायक ने सुनी छात्राओं की समस्या
- फोटो : अमर उजाला
शासन स्तर का है मामला
जब छात्राएं एडीएम सिटी अंजनी कुमार से मिली तो उन्होंने कहा कि इस तरह गर्मी में पसीना बहाने से कुछ नहीं होगा। प्रशासन स्तर से कोई मदद नहीं हो सकती है। इस समस्या का समाधान शासन स्तर से ही हो सकेगा। उन्होंने अंक सत्याग्रह की अनुमति देने से सीधे इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरटीआई कार्यकर्ता नरेश पारस
- फोटो : अमर उजाला
संकट में विद्यार्थियों का भविष्य
अंक दिलाने के लिए विद्यार्थियों के साथ संघर्ष कर रहे चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट नरेश पारस का कहना है कि बोर्ड ने विद्यार्थियों का भविष्य खराब कर दिया है। बिना अंकों के वह मेरिट सूची से पिछड़ जाएंगे। गलती स्कूल की हो या बोर्ड की विद्यार्थियों को अंक मिलना जरूरी है। इसके लिए आंदोलन लगातार जारी रहेगा। स्थानीय स्तर पर नहीं सुनी गई तो लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर विद्यार्थियों की आवाज बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
छात्राओं का अनोखा प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
समर्थन में आई डिग्री कॉलेज की छात्राएं
छात्राओं के आंदोलन में साथ देने के लिए बैकुंठी देवी महाविद्यालय की छात्राएं भी साथ आ गई हैं। अंक सत्याग्रह की अनुमति लेने के लिए डिग्री कॉलेज की छात्राएं भी उनके साथ थीं। इनमें दीक्षा भारद्वाज, खुशी जैन, शालू और महिमा के साथ-साथ अनुमति मांगने गई छात्राओं में दिव्या सिंह, चीनी विमल, खुशबू, अनन्या, सुमन, पूजा, प्रियंका, कोमल, मुस्कान, रंजना, कल्पना, रुचि, कविता, राधा, अंजलि, खुशी आदि छात्राएं शामिल रहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।