{"_id":"62d6f328d179b13d2c47aacf","slug":"gangster-made-video-call-from-computer-of-agra-district-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: आगरा में कोर्ट परिसर से फरार गैंगस्टर ने जेल के कम्प्यूटर से की थी वीडियो कॉल, बंदी भी चलाते थे फेसबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: आगरा में कोर्ट परिसर से फरार गैंगस्टर ने जेल के कम्प्यूटर से की थी वीडियो कॉल, बंदी भी चलाते थे फेसबुक
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के न्यायालय परिसर से फरार गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय चार बंदियों की मदद से जेल की सुरक्षा को तार-तार कर रहा था। अपने साथियों को फेसबुक मैसेंजर से मैसेज भेजने और वीडियो कॉल करने के लिए जेल के कम्प्यूटर का प्रयोग करता था। जेल कार्य में लगे रायटर बंदी उसकी सहायता करते थे। ये बंदी भी जेल के कम्प्यूटर पर फेसबुक चलाते थे। जेल प्रशासन की जांच में यह बात सामने आई है।
फिरोजाबाद का रहने वाला विनय श्रोत्रिय थाना बरहन पुलिस ने पकड़ा था। उस पर लूट सहित अन्य मामले दर्ज हैं। 13 जुलाई को उसे दीवानी पेशी पर लाया गया था। जहां से वह फरार हो गया था। मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज है। पुलिस की गिरफ्त में आए उसके एक साथी सोनू ने पूछताछ में उसने बताया था कि विनय उससे जेल पीसीओ के अलावा फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज भेजकर और वीडियो कॉल से बात करता था, जिसके बाद जांच की गई थी।
2 of 5
आगरा जिला जेल
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जेल के प्रभारी डीआईजी-वरिष्ठ अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि फेसबुक चलाने के लिए जेल के इंटरनेट का प्रयोग किया गया था। जिला जेल में लाइब्रेरी के पास लगे एक कम्प्यूटर पर इंटरनेट की सुविधा है। इसमें पेशी पर आने-जाने वाले बंदियों का लेखा-जोखा रखा जाता है।
3 of 5
गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय
- फोटो : अमर उजाला
कम्प्यूटर पर नए बंदियों की फोटो के साथ जानकारी अपलोड की जाती है। इसके लिए वेब कैमरा लगा है। कम्प्यूटर पर दो रायटर बंदी कार्य कर रहे थे। लाइब्रेरी में विनय काम करता था। दो और बंदी अन्य कार्यों में लगे थे। पांचों ने फायदा उठाया। विनय की फरारी के बाद पुलिस के सहयोग से हुई जांच में यह पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केंद्रीय कारागार आगरा
- फोटो : अमर उजाला
अधीक्षक ने बताया कि चार बंदियों में से दो सजायाफ्ता हैं। उन्हें केंद्रीय जेल में स्थानांतरित कर दिया है। दो बंदी विचाराधीन हैं। दोनों को अलग बैरक में भेज दिया गया है। उनकी मुलाकात और जेल पीसीओ से बात पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
कोर्ट परिसर से फरार हुआ था गैंगस्टर विनय
- फोटो : अमर उजाला
जेल के कार्यों में अक्सर बंदियों को लगाया जाता है। इसमें उनकी जेल में रहने की अवधि और आचरण के साथ योग्यता भी देखी जाती है। हिसाब-किताब से संबंधित कार्य की जिम्मेदारी पढ़े-लिखे बंदियों को दी जाती है। इन्हें रायटर कहा जाता है। पांच बंदी जेल में लगे कम्प्यूटर का गलत उपयोग कर रहे थे। इसकी भनक जेल के कर्मचारियों को भी नहीं थी। केंद्रीय जेल के वरिष्ठ अधीक्षक-प्रभारी डीआईजी वीके सिंह का कहना है कि कर्मचारियों की लापरवाही है। इस संबंध में जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।