फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुद को भाजपा नेता बताकर 32 हजार महिलाओं को ठगा, शाहजहांपुर के मुमुक्ष आश्रम से जुड़े तार

Fri, 08 Nov 2019 05:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Nov 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
fraud with 32 thousand women name of jobs in agra
आरोपी अमित और अरुण (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म के मामले में फंसे पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद के बाद शाहजहांपुर के मुमुक्ष आश्रम से एक और मामले के तार जुड़े हैं। मामला 2.5 करोड़ की ठगी का है, जिसमें आगरा जिले की 32 हजार महिलाएं शिकार हुई हैं। ठगी का आरोप एनजीओ सार्थक सोशल वेलफेयर सोसायटी पर है। इसमें शाहजहांपुर निवासी अमित राजपूत निदेशक और अरुण कुमार अग्निहोत्री चेयरमैन हैं। अमित को ठगी का मास्टर माइंड बताया गया है। 
fraud with 32 thousand women name of jobs in agra
बिचपुरी स्थित संस्था का ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
ठगी की शिकार महिलाओं ने बताया कि ठगों ने पिछले छह महीने में चार बार कार्यालय बदला। नए-नए इलाकों में जाकर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को झांसे में लेने के लिए ऐसा किया गया। सबसे पहले सिकंदरा में दफ्तर खोला गया था। इसके बाद आवास विकास में सेक्टर आठ में, फिर चार में खोला। बाद में पश्चिमपुरी में। इस पर ताला लटका है।
fraud with 32 thousand women name of jobs in agra
आरोपी अमित और अरुण (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
अमित और अरुण खुद को भाजपा का नेता बताते थे। कहते थे कि वे नारी सशक्तिरण के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। वे प्रोजेक्टर पर ऐसे फोटो दिखाते थे जिनमें वे किसी बैठक या सम्मेलन में भाग ले रहे होते थे। एक फोटो मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव का दिखाया। बैनर पर भाजपा के बड़े नेताओं के फोटो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
fraud with 32 thousand women name of jobs in agra
महिलाओं संग फोटो खिंचाता आरोपी अमित - फोटो : अमर उजाला
जालसाजों ने आगरा में ठगी 2017 में शुरू की। गली-गली प्रचार किया। उनके निशाने पर महिलाएं थीं। उन्होंने लालच दिया, जो महिला 18 साल से अधिक की 20 महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें सिलाई, बुनाई, कढ़ाई, मेहंदी रचाने का प्रशिक्षण देगी, उसे दो हजार रुपये मिलेंगे। समूह में 25 महिला होने पर ढाई हजार रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
fraud with 32 thousand women name of jobs in agra
हरीपर्वत थाने में पीड़ित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
प्रशिक्षण लेने वाली महिला को 790 रुपये पंजीकरण के देने होंगे। प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक को दो हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद गली-गली में समूह बनते चले गए। शुरू में कुछ महिलाओं को रकम दी गई। आगरा में 1600 समूह बने। इस साल जनवरी से पैसा नहीं दिया गया। कह दिया बाद में इकट्ठा दिया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed