फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज पुलिस का सनसनीखेज खुलासा: पिता ने ही कराई सुपारी देकर पुत्र की हत्या, वजह जानकर सभी हुए हैरान

Thu, 02 Dec 2021 09:16 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 Dec 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Father Murdered Son Give Money For Killing Crime News
कासगंज: हत्यारोपियों की जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला

दस दिन पूर्व युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। युवक की हत्या उसके पिता ने ही एक लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। हत्या के पीछे जमीन बेचने का मामला था। पिता के जमीन बेचने में पुत्र बाधा बन रहा था। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के पचपोखरा में 23 नवंबर को एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला था। शव मिलने पर उसकी शिनाख्त नहीं हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें मौत का कारण गला दबाकर हत्या होना आया। एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी बेबी ने अज्ञात शव की शिनाख्त अपने पति भोला उर्फ महाराज सिंह पुत्र पोखपाल निवासी दिहारी के रूप में की। 

Father Murdered Son Give Money For Killing Crime News
कासगंज के एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे - फोटो : अमर उजाला
मृतक की पत्नी ने बताया युवक का पिता पोखपाल अपने पुत्र भोला से नाराज था। भोला शराब पीने का आदी था और अक्सर झगड़ा करता था। उन्होंने बताया कि पिता अपनी जमीन बेचना चाह रहे थे, लेकिन भोला जमीन बेचने में बाधा बन रहा था। पिता पोखपाल ने अपनी परेशानी अपने पड़ोसी इंद्रपाल व उसके भाई गनेश को बताई। दोनों ने भोला को रास्ते से हटाने का सुझाव दिया। इन लोगों ने अपराधी वीरेंद्र को हत्या की सुपारी दी और एक लाख रुपये में हत्या करना तय हुआ। 
 
Father Murdered Son Give Money For Killing Crime News
कासगंज कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
वीरेंद्र ने सुपारी लेकर अन्य लोगों के साथ मिलकर गंजडुंडवारा के पचपोखरा इलाके में हत्या कर दी। पुलिस ने वीरेंद्र की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर 29,950 रुपये की नकदी बरामद की है और घटना में प्रयुक्त की गई बाइक, मृतक का आधार कार्ड भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी पिता पोखपाल व पड़ोसी इंद्रपाल व गनेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Father Murdered Son Give Money For Killing Crime News
कासगंज जिला जेल - फोटो : अमर उजाला
शातिर अपराधी है वीरेंद्र
सुपारी लेकर हत्या करने के आरोपी वीरेंद्र पुत्र नेत्रपाल निवासी नगला चीटा का बड़ा आपराधिक इतिहास है। उसके ऊपर लूट, गैंगस्टर, शस्त्र अधिनियम, अपहरण, बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामले पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
Father Murdered Son Give Money For Killing Crime News
बोत्रे, रोहन प्रमोद, एसपी - फोटो : अमर उजाला
इस टीम ने की कार्रवाई
हत्या के इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करने वाली टीम में गंजडुंडवारा के कोतवाली निरीक्षक अनूप कुमार भारती व हेड कांस्टेबल संजय सिंह, रामवीर सिंह, कांस्टेबल शिव कुमार, अवनीश कुमार एवं राजेश कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली इस टीम की प्रशंसा की।

आगरा: योग गुरु रामदेव की तस्वीर लगाकर दो साल में बेची करोड़ों की नकली शक्तिवर्धक दवाएं
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed