फिरोजाबाद के टूंडला में रविवार को रेलवे स्टेशन पर बंदियों द्वारा बनाई गईं पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान यहां आने वाले यात्रियों व अधिकारियों ने पेंटिंग को देखा और उनकी सरहाना की। रेलवे स्टेशन पर लगाई गई इस पेंटिंग प्रदर्शनी का 2015 बैच के आईपीएस अविनाश पांडे (कमांडेंट पीएसी अलीगढ़) व उनकी पत्नी श्वेता पांडेय द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर आईपीएस अविनाश पांडे ने कहा कि जेलों में निरुद्ध तमाम बंदी विविध क्षेत्रों में हुनरमंद हैं। वे किसी न किसी अपराध में जेल में हैं, लेकिन उनके अंदर का हुनर काबिले तारीफ है। वहीं विशिष्ठ अतिथि आगरा मंडल कॉमर्शियल मैनेजर प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा कि बंदियों के उत्साहवर्धन के लिए यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने बंदियों की पेंटिंग की सराहना की। इस दौरान प्रदर्शनी में आए लोगों ने इन पेंटिंग की तस्वीरें भी लीं और इनकी जमकर तारीफ भी की।
2 of 5
प्रदर्शनी का उद्घाटन करते आईपीएस अविनाश पांडे व उनकी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
रेल मंडल यातायात प्रबंधक जे संजय कुमार ने कहा कि प्रभारी जेल अधीक्षक आनंद सिंह के नेतृत्व में जेल में बंदियों को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जो सराहनीय कार्य है।
3 of 5
जेल के बंदियों द्वारा बनाई गईं पेंटिंग की प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
बंदियों की पेंटिंग को टूंडला रेलवे स्टेशन परिसर में एक टैंट लगाकर लगाया गया। बंदियों की इन पेंटिंग्स को रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यात्रियों ने देखा और उनकी सरहाना की।
4 of 5
पेंटिंग के देखते आईपीएस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही अपने मोबाइलों में उन पेंटिंग को कैद किया। प्रदर्शनी के आयोजन में 36 पुरुष बंदी व पांच महिला बंदियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग को लगाया गया। जेलर आनंद सिंह ने सभी का आभार जताया।
5 of 5
प्रदर्शनी में लगीं पेंटिंग
- फोटो : अमर उजाला
बंदियों द्वारा बनाई गईं इन पेंटिंग को रेलवे स्टेशन पर लगाया, तो काफी संख्या में लोग देखने पहुंचे। बंदियों के इस हुनर ने अधिकारियों का ही नहीं, बल्कि प्रदर्शनी में आए दर्शकों का भी दिल जीत लिया।