फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Driving in Fog: कोहरे में कर रहे हैं ड्राइविंग तो इन छह बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं होगा हादसा

Mon, 19 Dec 2022 03:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Dec 2022 03:05 PM IST
विज्ञापन
Driving in Fog Read six Safety Tips Car Driving For Winter
छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के साथ ही एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और मथुरा में तापमान गिरने के साथ ही ठंड बढ़ गई है, तो वहीं कोहरे की चादर ने सड़कों को आगोश में ले लिया है। सोमवार सुबह  सड़कों पर घना कोहरा देखने को मिला, जिसकी वजह से एटा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में भीषण सड़क हादसे हुए। फिरोजाबाद में डेढ़ दर्जन वाहन आपस में टकरा गए, तो वहीं मैनपुरी में कोहरे की वजह से ट्रैक्टर टूटी पुलिया से नीचे खाई में गिर गया, जिसमे चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एटा में भी कैंटर और डंपर टकराने से दो लोगों की मौत हुई है। ये सभी हादसे कोहरे की वजह से हुए हैं। कोहरे से दृश्यता कम होने से गाड़ी चलाने में दिक्कत आ रही है। अब बढ़ती ठंड के साथ यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है। ऐसे में कोहरे में वाहन चलाते समय खासा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इन बातों का रखें ध्यान...
Driving in Fog Read six Safety Tips Car Driving For Winter
कोहरा - फोटो : अमर उजाला

1- फॉग लैंप का करें प्रयोग

यदि कोहरे में सफर करना पड़ता है तो ध्यान रखें कि आपकी कार में फॉग लैंप बहुत उपयोगी हो सकते हैं। यह आपनी कार या अन्य वाहन के आगे और पीछे दोनों तरफ लगवा सकते हैं। इससे सड़क पर दृश्यता बढ़ जाती है।
Driving in Fog Read six Safety Tips Car Driving For Winter
घने कोहरे में गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला

2- इंडीकेटर करें इस्तेमाल

कहीं भी मुड़ते समय  इंडीकेटर का इस्तेमाल जरूर करें। वहीं कोहरे में गाड़ी खड़ी करने की स्थिति में ट्रेंगल इंडिकेटर का उपयोग जरुरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Driving in Fog Read six Safety Tips Car Driving For Winter
घने कोहरे में हाईवे से गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला

3- रखें उचित दूरी

आमतौर पर भी जब गाड़ी चलाते हैं तो सामने वाले वाहन से एक उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए, लेकिन कोहरे में इस बात का विशेष ध्यान दें। वाहन से उचित दूरी रखें।
 
विज्ञापन
Driving in Fog Read six Safety Tips Car Driving For Winter
कोहरे में गुजरते वाहन।  - फोटो : amar ujala

4- अपनी लेन में ही चलें

कोहरे में कार की गति का विशेष ध्यान रखें। कार की गति धीमी रखें, साथ ही अपनी साइड में ही वाहन चलाएं। बार-बार बदलने से पीछे से आने वाले गाड़ी के ड्राइवर को कन्फ्यूजन हो सकता है जिससे हादसे की संभावना और बढ़ जाती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed