{"_id":"5ff699d48ebc3e335c35a7e3","slug":"dr-yogita-gautam-murder-case-brother-recorded-statement-in-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉ. योगिता हत्याकांड: मृतका के भाई ने दर्ज कराए बयान, अदालत में मौजूद रहा आरोपी डॉ. विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. योगिता हत्याकांड: मृतका के भाई ने दर्ज कराए बयान, अदालत में मौजूद रहा आरोपी डॉ. विवेक
Thu, 07 Jan 2021 10:52 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर योगिता गौतम हत्याकांड में बुधवार से गवाही शुरू हो गई। कोर्ट में मुकदमे के वादी एवं भाई मोहिंदर गौतम ने पहली गवाही दी। लेकिन, गवाही पूरी नहीं हो सकी। इस पर 19 जनवरी की तारीख नियत की गई है। इस दौरान डॉक्टर विवेक तिवारी भी कोर्ट में मौजूद रहा।
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा डॉक्टर योगिता गौतम की 18 अगस्त को गोली मारकर हत्या की गई थी। अगले दिन उनका शव को डौकी क्षेत्र में फेंका गया था। दिल्ली की रहने वाली डॉ. योगिता गौतम नूरी गेट स्थित एक मकान में किराए पर रहती थीं। इस मामले में थाना एमएम गेट में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें जालौन में तैनात मेडिकल अफसर डॉक्टर विवेक तिवारी को नामजद किया गया था। पुलिस ने डॉक्टर विवेक तिवारी को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
योगिता गौतम की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. योगिता की हत्या का आरोप उरई के मेडिकल अफसर रहे डॉ. विवेक तिवारी पर है, वह जेल में है। पुलिस ने आरोपी विवेक को घटना वाली रात ही गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर व अन्य सामान बरामद किया था। डॉक्टर योगिता गौतम हत्याकांड में 24 दिसंबर को आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी पर आरोप तय हो गए थे। कोर्ट में उन पर अपहरण, हत्या, साक्ष्य नष्ट करने, धमकी और एससीएसटी एक्ट में आरोप तय हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड में पहली गवाही बुधवार को मुकदमे के वादी डॉक्टर योगिता के भाई डॉक्टर मोहिंदर गौतम की हुई। लेकिन, वादी की गवाही पूरी नहीं हो सकी।जांच में पाया गया है कि डॉ. योगिता विवेक तिवारी पर शादी के लिए दबाव बना रही थीं। विवेक मना कर रहा था। इसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान विवेक ने योगिता की हत्या कर दी। विवेक ने योगिता को तीन गोलियां मारी थीं।
विज्ञापन
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
स्पेशल जज (एससी-एसटी एक्ट) अनिल कुमार द्वितीय ने गवाही के लिए 19 जनवरी की तारीख नियत की है। अभियोजन की ओर से एडीजीसी हेमंत दीक्षित और एसएस चौहान ने गवाह का बयान दर्ज किया।