फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद में डबल मर्डर: जो ननदोई रखता रहा ख्याल, उसी ने दी दर्दनाक मौत, सिहर उठे लोग

Thu, 21 Jul 2022 04:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Jul 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
Double Murder In Firozabad who kept taking care gave a painful death
मृतका शिवानी और सुनीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद में जसराना तहसील के थाना एका क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। घटना में पति आशू वाल्मीकि और पत्नी शिवानी का विवाद सामने आया। एक दिन पूर्व बच्चे को जन्म देने वाली सुनीता को भी ननदोई ने गुस्से में नहीं बख्शा। पत्नी की हत्या करने के बाद उसकी भी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले, वहीं मृतका की चार साल की बच्ची ने वारदात के बारे में पड़ोसियों को जानकारी दी।  



थाना एका के गांव निनावली निवासी सुनीता को क्या पता था कि उसका ननदोई ही उसकी जान ले लेगा। एक दिन पहले ही बच्चा होने के दौरान उसने उसका बेहद ख्याल रखा। शिवानी को बचाने में सुनीता की भी जान चली गई। बताया गया है कि गांव निनावली निवासी सोनू की पत्नी सुनीता (30) को डिलीवरी का दर्द होने पर उसने अपने मायके एवं अवागढ़ निवासी ननद शिवानी (23) को सूचना दी। सूचना पर ननद शिवानी अपने पति आशू वाल्मीकि के साथ गांव पहुंची थी। भाभी की डिलीवरी कराने में सहायता की। 

Double Murder In Firozabad who kept taking care gave a painful death
मृतका शिवानी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि आशू भी भागदौड़ करता रहा। आशू ने शाम के समय अपनी पत्नी से अवागढ़ चलने की बात कही तो दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद आशू ने अपनी पत्नी शिवानी एवं साले की पत्नी सुनीता की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
Double Murder In Firozabad who kept taking care gave a painful death
सुनीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विवाद की जानकारी सुनीता की चार वर्ष की पुत्री मोना ने ग्रामीणों को दी। जब तक ग्रामीण पहुंचते आशू अपने पिता एवं भाई के साथ दोनों की हत्या कर फरार हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Double Murder In Firozabad who kept taking care gave a painful death
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सुनीता का पति है ट्रक चालक

मृतका सुनीता का पति सोनू ट्रक चालक है। परिजनों की मानें तो सुनीता की मौत की जानकारी उसके पति को दी गई है। सुनीता अपनी दो वर्ष एवं चार वर्ष की बच्ची के साथ घर पर रही थी। डिलीवरी का दर्द होने पर उसने अपने मायके थाना एका के गांव कैलई एवं अपनी ननद शिवानी को सूचना दी थी। 
 
विज्ञापन
Double Murder In Firozabad who kept taking care gave a painful death
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

पत्नी के साथ रहती थी अनबन

शिवानी के पिता हरी सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी दो वर्ष पूर्व अवागढ़ निवासी आशू के साथ की थी। आशू एवं शिवानी में नहीं बनती थी। ससुराल में  उसे परेशान करते थे। छह माह से वो दिल्ली में रह रही थी। एक सप्ताह पूर्व ही वह अपनी ससुराल आई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed