फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन: इस्कॉन मंदिर में भक्त भूले कोरोना से बचाव के नियम, न मास्क...न उचित दूरी का पालन

Thu, 22 Apr 2021 11:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Apr 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
devotees violating COVID guidelines in ISKCON Temple in Vrindavan
इस्कॉन मंदिर में भजन-कीर्तन करते भक्तों ने नहीं लगाया मास्क - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के वृंदावन में रामनवमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। विभिन्न मंदिर और आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान किए गए। संकीर्तन और भजनों पर भक्त झूम उठे। इस दौरान संतों ने इस पावन पर्व की व्याख्या की। इस दौरान इस्कॉन सहित विभिन्न मंदिर और आश्रम प्रबंधन कोविड को लेकर लापरवाह नजर आए। प्रबंधन के साथ भक्तों में उचित दूरी का पालन और मास्क के प्रति यह लापरवाही साफ दिखाई दी।

devotees violating COVID guidelines in ISKCON Temple in Vrindavan
इस्कॉन मंदिर में भजन-कीर्तन करते भक्तों ने नहीं लगाया मास्क - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को श्रीबांकेबिहारी की नगरी में भगवान श्रीराम और देवी मां का पूजन विधिविधान पूर्वक किया गया। इसके लिए विभिन्न आयोजन किए गए। इस्कॉन में मंगला और शृंगार के बाद दोपहर 12 बजे ठाकुरजी का अभिषेक किया गया। इस दौरान संकीर्तन में देश-विदेश के भक्त आनंदित हो उठे। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति लोग बेपरवाह दिखाई दिए। हालांकि इस्कॉन के पीआरओ रविलोचन दास का कहना है कि कोविड के नियमों का पालन मंदिर में कड़ाई से किया जा रहा है।

devotees violating COVID guidelines in ISKCON Temple in Vrindavan
बिना मास्क के भक्ति में झूमते भक्त - फोटो : अमर उजाला

इस्कॉन जैसी ही स्थिति ठाकुर कौशल किशोर राम मंदिर में भी नजर आई। यहां बधाई गायन से जुड़े कलाकार मास्क नहीं पहने थे। यहां श्रीराम का दिव्य जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रात:काल ठाकुरजी का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य अभिषेक व पूजन-अर्चन किया गया। दोपहर 12 बजे आरती की गई। तत्पश्चात संगीतमय बधाई गायन का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
devotees violating COVID guidelines in ISKCON Temple in Vrindavan
भक्ति वेदांत मंदिर में बिना मास्क के संत और भक्त - फोटो : अमर उजाला
सुनरख रोड स्थित भक्ति वेदांत मंदिर में रामनवमी पर बधाई गायन में डॉ. राम कमल वेदांती महाराज ही नहीं भक्त भी मास्क लगाना भूल गए। भगवान राम जन्म की बधाई में जमकर झूमे। हालांकि यहां भक्तों की संख्या सीमित थी, लेकिन वे भी कोविड की चिंताओं को लेकर गंभीर नहीं थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं।
विज्ञापन
devotees violating COVID guidelines in ISKCON Temple in Vrindavan
इस्कॉन मंदिर में बिना मास्क के पुजारी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि कोविड के नियमों का सभी को पालन करना है। इसमें मंदिर प्रबंधन को कोई छूट नहीं है। मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंस का पालन करना ही होगा, अन्यथा प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed