फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों की गुंडई, एकजुट होकर श्रद्धालुओं को बुरी तरह पीटा

Fri, 23 Dec 2022 10:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Dec 2022 10:01 PM IST
विज्ञापन
Devotees brutally beaten by security guards at Banke Bihari temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को पीटते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए तैनात निजी सुरक्षाकर्मी गुंडई पर उतारू हो रहे हैं। आए दिन श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी और मारपीट की घटनाएं आम बात हो गई है। वहीं मंदिर के सेवायत भी इन सुरक्षाकर्मियों की मनमानी और दबंगई से खासे परेशान हैं। मंदिर प्रबंधन सब जानते हुए भी अनजान बना बैठा है। अब लोगों ने पुलिस प्रशासन से मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।



बांके बिहारी मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओं के साथ निजी सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। श्रद्धालुओं का दल शुक्रवार की शाम बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर श्रद्धालु और गार्ड के बीच कहासुनी हो गई। सुरक्षा कर्मी ने गुंडई दिखाते हुए मंदिर परिसर में ही श्रद्धालु के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। 

Devotees brutally beaten by security guards at Banke Bihari temple Vrindavan
श्रद्धालुओं को पीटते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
अपने बचाव में श्रद्धालुओं ने भी सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट की लेकिन इसी दौरान कई और सुरक्षाकर्मी वहां आए। सुरक्षाकर्मियों ने एकजुट होकर श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। आरोप है कि एक सुरक्षाकर्मी के हाथ में प्लास्टिक का माइक भी था, जिससे उसने श्रद्धालुओं पर हमला कर घायल कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को पटक पटककर मारा। इस घटना से मंदिर में अफरातफरी मच गई। लोग बचने के लिए भागने लगे।
Devotees brutally beaten by security guards at Banke Bihari temple Vrindavan
श्रद्धालु को पीटते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के मुनीष शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि श्रद्धालुओं के मंदिर परिसर से न हटने पर सुरक्षाकर्मी उन्हें जाने की कह रहा था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। मारपीट पहले श्रद्धालुओं की ओर से की गई थी, फिर भी मारपीट करने वाले सुरक्षाकर्मी को हटा दिया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees brutally beaten by security guards at Banke Bihari temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को अमावस्या का असर सुबह से ही ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दिखाई दिया। मंदिर के गेट नंबर दो और तीन पर भीड़ के कारण कई बार हालात बिगड़ते-बिगड़ते बचे। लोग धक्का-मुक्की करते हुए मंदिर में प्रवेश कर गए। इसके बाद मंदिर के अंदर परिसर में भी भीड़ का दबाव कुछ कम नहीं रहा। 
विज्ञापन
Devotees brutally beaten by security guards at Banke Bihari temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के अंदर की व्यवस्था में लगे गार्ड लोगों को धक्का देकर बाहर की ओर धकेल रहे थे लेकिन भीड़ का दबाव था कि कम होने का नाम नहीं ले रहा था। आस्था में डूबे भक्त ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन पाकर जयकारे लगाते हुए निकल गए। सुबह के बाद शाम को भी भीड़ रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed