मैनपुरी में बुखार के मरीजों की बढ़ती जा रही है। मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित एक युवती सहित चार मरीजों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की जांच में 28 मरीज डेंगू पॉजिटिव निकले हैं। शहर के मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी रुपेंद्र सिंह की 60 वर्षीय पत्नी सुमन चौहान को बुखार आ रहा था। परिजन निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। यहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी सर्वेश सक्सेना की 18 वर्षीय पुत्री शिवानी सक्सेना को चार दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन मंगलवार को उसे आगरा लेकर जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। कस्बा घिरोर के मोहल्ला वाल्मीकि निवासी भगवानदास गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र शिवम गुप्ता को बुखार आने पर परिजन दिल्ली में उपचार करा रहे थे। परिजनों के अनुसार उसे डेंगू था। मंगलवार को दिल्ली में शिवम की मौत हो गई।
{"_id":"615333b4e949a62ce77bb0e5","slug":"dengue-and-viral-fever-in-mainpuri-four-patients-die-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: बुखार से युवती सहित चार मरीजों ने तोड़ा दम, जिला अस्पताल में 28 डेंगू पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: बुखार से युवती सहित चार मरीजों ने तोड़ा दम, जिला अस्पताल में 28 डेंगू पॉजिटिव मिले
Wed, 29 Sep 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी: बुखार से शिवानी की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
मैनपुरी: जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
कुसमरा के रामनगर रोड निवासी रनवीर सिंह के 36 वर्षीय पुत्र प्रवीण यादव को एक सप्ताह बुखार आ रहा था। परिजन ने पहले इटावा में उपचार कराया इसके बाद आगरा ले गए। आगरा में मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
मैनपुरी: ओपीडी में पर्चा बनवाने के लिए आए मरीज
- फोटो : अमर उजाला
ओपीडी में 924 मरीजों को दिया गया उपचार
मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। यहां 924 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके अतिरिक्त 48 मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने तीन बार राउंड लेकर मरीजों से बातचीत की और उन्हें उपचार दिलाया।

demo pic
झोलाछाप के उपचार से महिला की मौत
मैनपुरी कुर्रा थाना क्षेत्र में एक महिला की झोलाछाप के उपचार से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। झोलाछाप दुकान बंद करके भाग गया है। गांव चंदरपुर निवासी शीलेंद्र सिंह की 25 वर्षीय पत्नी रोशनी को कुछ दिन से सर्दी जुकाम के साथ बुखार था। मंगलवार को पति शीलेंद्र परिजनों के साथ उसे लेकर गांव लेखराजपुर में एक झोलाछाप के पास पहुंचा। झोलाछाप ने जैसे ही रोशनी को इंजेक्शन लगाया उसकी हालत बिगड़ने लगी। झोलाछाप ने उसे मैनपुरी के लिए रेफर कर दिया। परिजन रोशनी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति शीलेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मैनपुरी के अस्पताल में आए मरीज
- फोटो : अमर उजाला
लोगों से अपील है कि झोलाछाप से उपचार न लें। चंदरपुर के मामले में कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है फिर भी टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। - डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ
फिरोजाबाद: डेंगू-वायरल से मौत के आंकड़े में कमी, बुखार से दो मरीजों ने तोड़ा दम, 225 पहुंची मृतकों की संख्या
फिरोजाबाद: डेंगू-वायरल से मौत के आंकड़े में कमी, बुखार से दो मरीजों ने तोड़ा दम, 225 पहुंची मृतकों की संख्या