फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली पर जगमगाएंगे मिट्टी के डिजाइनर दीये, कुंभकारों के चाक की गति हुई तेज

Sun, 01 Nov 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
deepawali 2020: potters makes designer diyas for diwali in agra
दीया बनाता कुंभकार - फोटो : अमर उजाला
दीपोत्सव के नजदीक आते ही कुंभकारों के चाक की गति तेज हो गई है। वह सादा और डिजाइनर दीये बना रहे हैं। उनका कहना है कि सात महीने से धार्मिक और वैवाहिक आयोजन नहीं होने के कारण चाक थम गया था, लेकिन नवरात्र से उम्मीद जागी है। दिवाली के लिए काफी स्टॉक भी कर लिया है।
deepawali 2020: potters makes designer diyas for diwali in agra
करवाचौथ के लिए तैयार किए गए करवे - फोटो : अमर उजाला
पंचकुइयां नाला स्थित बस्ती में इन दिनों चाक पर दीये, करवाचौथ के लिए करवे और अहोई अष्टमी के लिए मटकी बनाने का काम तेज गति से चल रहा है। पंचकुइयां के ओमप्रकाश बताते हैं कि कुम्हारों के सामने लॉकडाउन के बाद भी रोजी रोटी का संकट बना हुआ था, क्योंकि कोरोना संक्रमण के कारण वैवाहिक समारोहों में गिनती के लोग शिरकत कर रहे हैं। 
 
deepawali 2020: potters makes designer diyas for diwali in agra
डिजाइनर दीये - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक आयोजनों पर सात माह से रोक लगी हुई है। ऐसे में मिट्टी के बर्तन, दीये, कुल्हड़ बिक ही नहीं पा रहे थे। अब दीपोत्सव से बहुत उम्मीदें हैं। इसके बाद सहालग भी शुरू हो रहे हैं।

इस बार ज्यादा बिकेंगे दीये
पंचकुइयां के कुंभकार गौरीशंकर ने बताया कि पहले तो नवरात्र से ही दीयों के ऑर्डर शुरू हो जाते थे, उम्मीद है कि इस बार पिछले साल की तुलना में ज्यादा लोग मिट्टी के दीयों से घरों को रोशन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
deepawali 2020: potters makes designer diyas for diwali in agra
डिजाइनर दीये - फोटो : अमर उजाला
डिजाइनर दीये बना रहे
कुंभकार ओमी प्रजापति ने कहा कि इस बार सादा दीप के अलावा डिजाइनर दीये भी तैयार कर रहे हैं। लॉकडाउन से ही रोजगार ठप था, अब उम्मीद जागी है कि त्योहारों पर कुछ कमाई हो जाएगी। 
विज्ञापन
deepawali 2020: potters makes designer diyas for diwali in agra
दीया बनाता कुंभकार - फोटो : अमर उजाला
त्योहारी सीजन से है उम्मीद
कुंभकार लल्लूराम ने कहा कि हलवाई की दुकानों से लेकर शादी ब्याह तक बंद थे, ऐसे में बड़ी मुश्किल के दिन रहे। अब दीवाली पर काम मिला है। त्योहारी सीजन में इसके बढ़ने की उम्मीद है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed