फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taj Mahal: वीकेंड पर पहुंचे 65 हजार से ज्यादा सैलानी, भीड़ नियंत्रण के इंतजाम फेल, कतारों में दबे बच्चे

Sun, 07 Aug 2022 10:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Aug 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
crowd control arrangements failed at Taj Mahal due to huge tourists visited
ताजमहल के गेट पर भीड़ में दबे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल पर रविवार को भीड़ नियंत्रण के इंतजाम फेल हो गए। कई किलोमीटर लंबी कतार में भीड़ के दबाव में सबसे ज्यादा बुरी हालत बच्चों की हुई। भीड़ में दबकर वह चीखने-चिल्लाने लगे। परिवारीजन किसी तरह लाइन में फंसे हुए बच्चों को संभालते नजर आए। केवल एक-एक छोटे गेट से प्रवेश देने के कारण लोगों से तीन से चार घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। पूरे दिन में 65 हजार से ज्यादा सैलानियों ने ताज निहारा। 



आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ताजमहल सहित सभी स्मारकों में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इस कारण स्मारकों पर बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को ताजमहल पर भीड़ नियंत्रण के इंतजाम पूरे तरह से फेल नजर आए। ताजमहल में पूर्वी और पश्चिमी गेट के टर्न स्टाइल गेटों के नीचे से प्रवेश दिया गया। यहां अंदर जाने के लिए छोटे गेट से एक पर्यटक को भेजा जा रहा है, जबकि प्रवेश के लिए कतारें दो से ढाई किलोमीटर तक लंबी थीं। नीम तिराहे से आगे तक दोपहर दो बजे कतार लगी हुई थीं।

crowd control arrangements failed at Taj Mahal due to huge tourists visited
भीड़ से बचाने के लिए बच्चे को ऊपर उठाया - फोटो : अमर उजाला
उमस भरी गर्मी में दो से तीन घंटे तक सैलानियों की गोद में और नीचे खड़े बच्चों का बुरा हाल हो गया। कई बार वह भीड़ के दबाव में दबे और चीखने चिल्लाने लगे। यह स्थिति मुख्य गुंबद पर लगी कतार में भी देखने को मिली। कई बार बच्चे कुचलने से बचे। शाहगंज की सुमन का कहना था कि ताजमहल पर आकर पछताए। बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। अब कभी नहीं आएंगे। 
crowd control arrangements failed at Taj Mahal due to huge tourists visited
ताजमहल के बाहर लगी पर्यटकों की कतारें - फोटो : अमर उजाला

बुजुर्ग सैलानी भी रहे परेशान

ताजमहल पर बुजुर्ग सैलानी भी बेहद परेशान नजर आए। दिल्ली से आए निरंजन सिंह का कहना था कि इतनी भीड़ होगी, यह नहीं सोचा था। लंबी कतार में सुबह से लगना पड़ा। बीपी की समस्या हो गई। इसी तरह अन्य बुजुर्ग सैलानी भी परेशान दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
crowd control arrangements failed at Taj Mahal due to huge tourists visited
ताज परिसर में बिखरे शू कवर उठाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

मुख्य मकबरे पर शू कवर के ढेर लगे

ताज के मुख्य मकबरे पर शू कवर के ढेर लग गए। सैलानियों ने यहां शू कवर डाल दिए। संगमरमर के फर्श पर नीले शू कवर ही बिछे नजर आए। भीड़ के कारण यहां भी इंतजाम फेल हो गए। 
विज्ञापन
crowd control arrangements failed at Taj Mahal due to huge tourists visited
टर्न स्टाइल गेट के नीचे से निकलते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

तीन किमी पैदल चलकर आए सैलानी

पश्चिमी गेट की पार्किंग दोपहर 12 बजे तक फुल हो गई। ऐसे में सैलानियों को तीन किलोमीटर तक पैदल चलकर ताजमहल के प्रवेश द्वार तक आना पड़ा। यहां लाइनों में लगने के लिए भी मारामारी मची हुई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed