{"_id":"5fd318198ebc3e3db6082127","slug":"horror-killig-in-mainpuri-sister-killed-cause-of-love-marraige-delhi-police-search-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: विवाहित बहन को घर बुलाकर भाइयों ने मार डाला, चौंकाने वाली है हत्या की वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक: विवाहित बहन को घर बुलाकर भाइयों ने मार डाला, चौंकाने वाली है हत्या की वजह
Sat, 12 Dec 2020 12:19 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
अर्जुन और चांदनी की फोटो, युवती के शव की तलाश में खोदाई कराती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गैर जाति के युवक से प्रेम विवाह करने के बाद मायके आई युवती लापता हो गई। भाई ने हत्या की बात कबूल की तो पुलिस शव की तलाश में जुट गई। गुरुवार को खेत में करीब पांच घंटे तक जेसीबी से खोदाई कराई गई, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ। पुलिस भाई से पूछताछ कर रही है।
Trending Videos
प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई थी शादी
- फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी अर्जुन जाटव हाल निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली ने चांदनी कश्यप पुत्री उदयवीर निवासी कश्यपनगर फरेंजी से प्रेम विवाह किया है। विगत 17 नवंबर से चांदनी लापता है। गुरुवार को चांदनी की तलाश में दिल्ली के मयूर विहार थाने की पुलिस अर्जुन के साथ फरेंजी पहुंची। पुलिस ने युवती के भाई सुधार को हिरासत में पूछताछ की। युवक ने अपने दो अन्य भाइयों द्वारा चांदनी की गोली मारकर हत्या करके शव खेत में दबाने की जानकारी पुलिस को दी।
खेत में जेसीबी से खोदाई कर शव की तलाश करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने किशनी पुलिस के सहयोग से पकड़े गए युवक की निशानदेही पर करीब पांच घंटे तक जेसीबी से खेत में खोदाई कराई, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ। खोदाई के दौरान दिल्ली पुलिस के एसआई मनोज कुमार तोमर, एएसआई कैलाश चंद्र, राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल उपेंद्र, विजय के अलावा नायब तहसीलदार अनुभव चंद्रा, थानाध्यक्ष किशनी अजीत सिंह, एसएसआई जैकब फर्नांडीज मौजूद रहे। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे सही स्थान का पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन और चांदनी ने मंदिर में रचाई थी शादी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रहने लगे थे दोनों
प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी अर्जुन जाटव दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहकर एक फैक्टरी में काम करता है। इसी मोहल्ले में बुआ के घर रह रही चांदनी से युवक की जान पहचान हो गई। दोनों के बीच आठ साल से प्रेम संबंध थे। 12 जून 2020 को अर्जुन और चांदनी ने प्रतापगढ़ जाकर घरवालों की मर्जी के खिलाफ मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों दिल्ली में आकर रहने लगे।

अर्जुन और चांदनी की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
दर्ज है अपहरण की रिपोर्ट
विगत 17 नवंबर को चांदनी भाई के बुलाने पर गांव घूमने के लिए आई थी, इसके बाद से वह लापता है। उधर जब अर्जुन ने फोन से संपर्क करना चाहा तो चांदनी से संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद 23 नवंबर को अर्जुन अपनी मां और परिजनों के साथ कश्यप नगर आया। अर्जुन के अनुसार वहां उसे बताया कि चांदनी उसके पास दिल्ली गई है। चांदनी के न मिलने पर अर्जुन ने मयूर विहार थाने में चांदनी के भाई सुधीर व सुनील के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।