फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: पांच सितारा होटल में हुआ क्रिकेटर राहुल चाहर का रिसेप्शन, बॉलीवुड गानों पर थिरके मेहमान

Sun, 13 Mar 2022 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 09:05 AM IST
विज्ञापन
cricketer Rahul Chahar wedding reception at Five Star Hotel Radisson Agra
राहुल चाहर और ईशानी, दीपक चाहर के साथ जया और उनके पिता - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर राहुल चाहर और इशानी जौहर की शादी के बाद शनिवार को आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित पांच सितारा होटल में रिसेप्शन हुआ। इसमें राहुल चाहर के परिवार के लोग, रिश्तेदारों के अलावा उनके दोस्तों और स्थानीय खिलाड़ियों, कोच ने भी शिरकत की। हालांकि बाहर से कोई विशिष्ट मेहमान नहीं आया। इस दौरान राहुल और इशानी के साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ रही। शाम से लेकर देर रात तक बॉलीवुड के नगमों पर लोगों ने डांस किया। 



नौ मार्च को गोवा में हुई थी राहुल-ईशानी की शादी 
आगरा के राहुल चाहर ने नौ मार्च को गोवा के डब्ल्यू होटल में फैशन डिजाइनर ईशानी जौहर के साथ सात फेरे लिए थे। होटल में बड़ी धूमधाम के साथ शादी की रस्में हुईं। शादी में नवयुगल के परिजन और खास दोस्त ही शरीक हुए थे। क्रिकेटर शिवम मावी भी राहुल की शादी में शामिल हुए थे। 

cricketer Rahul Chahar wedding reception at Five Star Hotel Radisson Agra
क्रिकेटर राहुल चाहर और ईशानी - फोटो : अमर उजाला

बेंगलुरु की रहने वाली ईशानी से राहुल चाहर की मंगनी वर्ष 2019 में हुई थी। डेस्टिनेशन वेडिंग में राहुल चाहर के भाई दीपक चाहर और उनके परिजन व दोस्त ही शामिल हुए थे। शनिवार को आगरा के पांच सितारा होटल रेडिशन में रिसेप्शन आयोजित किया गया। उसमें परिवार के लोग, रिश्तेदार और स्थानीय खिलाड़ी शामिल हुए। 

cricketer Rahul Chahar wedding reception at Five Star Hotel Radisson Agra
राहुल चाहर और ईशानी

आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स से खेलेंगे राहुल 

लेग स्पिनर राहुल चाहर ने भारत के लिए एक वनडे और पांच टी-20 मैच खेले हैं। पहले वनडे में उन्होंने तीन विकेट लिए थे, जबकि पांच टी-20 में वह सात विकेट ले चुके हैं। आईपीएल में राहुल मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे, लेकिन इस बार पंजाब किंग्स ने उन्हें 5.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
cricketer Rahul Chahar wedding reception at Five Star Hotel Radisson Agra
क्रिकेटर दीपक चाहर और जया - फोटो : अमर उजाला
राहुल चाहर के अलावा उनके चचेरे भाई दीपक चाहर भी सगाई कर चुके हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में ही प्रपोज किया था। दीपक भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 
विज्ञापन
cricketer Rahul Chahar wedding reception at Five Star Hotel Radisson Agra
राहुल चाहर, दीपक और ईशानी - फोटो : अमर उजाला
भारतीट क्रिकेट टीम के सदस्य दीपक चाहर चेन्नई सुपर किंग के स्टार गेंदबाज हैं। इस बार सीएसके ने मध्यम गति के तेज गेंदबाज दीपक को 14 करोड़ में खरीदा हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed