{"_id":"61091734269cc368701466ad","slug":"chambal-river-flowing-nears-warning-level-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंबल में बाढ़: खतरे के निशान के करीब पहुंचा नदी का जलस्तर, आगरा के कई गांवों में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल में बाढ़: खतरे के निशान के करीब पहुंचा नदी का जलस्तर, आगरा के कई गांवों में अलर्ट
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चंबल नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजस्थान, मध्यप्रदेश में भारी बारिश और काली सिंध से छोडे़ गए पानी के कारण चंबल नदी में जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी है। इससे आगरा जिले के पिनाहट क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने नदी से तटवर्ती कई गांवों में अलर्ट जारी किया है। ग्रामीणों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी जारी की गई है। इधर, गोकुल बैराज से करीब 42 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने मंगलवार को एसडीएम के साथ चंबल नदी से सटे कई गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चंबल में जलस्तर बढ़ रहा है। तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। सिंचाई विभाग की टीमें निगरानी बनाए हुए हैं। बता दें कि पिनाहट में चंबल नदी में खतरे का निशान 132 मीटर है। मंगलवार सुबह 10 बजे तक जलस्तर 127.80 मीटर पर पहुंच गया।
2 of 5
चंबल नदी का जलस्तर देखते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने मंगलवार की सुबह चंबल नदी के तटवर्ती गांव गोहरा, रानीपुरा और भटपुरा में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अभी तक चंबल नदी का जलस्तर 127.8 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से कम है।
3 of 5
डीएम ने लिया कई गांवों का जायजा
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 1996 में चंबल नदी का जलस्तर 137 मीटर और वर्ष 1999 में 137 मीटर रहा। उस समय इस क्षेत्र में बाढ़ आई थी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ेगा। इसे लेकर बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। गांवों में अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चंबल नदी
- फोटो : अमर उजाला
चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने से कछार में बसे ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है। बीहड़ में चरवाहों ने जाना बंद कर दिया है। कछार के खेत पहले से ही जलमग्न हैं। बाढ़ के चलते प्रशासन ने स्ट्रीमर संचालन बंद करा दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
आगरा में उफान पर बह रही यमुना
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने बताया कि यमुना नदी में अभी खतरे की स्थिति नहीं है। मंगलवार सुबह यमुना का जलस्तर 492 फीट पर पहुंच गया। सिंचाई विभाग को निगरानी के लिए कहा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।