फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: मांग भराई की रस्म के दौरान दूल्हे के हाथ पर नजर पड़ते ही निकल गई दुल्हन की चीख, शादी से कर दिया इनकार, जानें फिर क्या हुआ?

Sun, 24 Apr 2022 10:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Apr 2022 10:35 AM IST
विज्ञापन
bride refused marriage Seeing hand of groom in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शादी समारोह में मांग भराई की रस्म के समय दूल्हे के एक अंग को देख कर दुल्हन की चीख निकल गई। इतना ही नहीं दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। सात फेरे होने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार किया, तो सभी हैरान रह गए, जिसके बाद मामला थाने में पहुंचा गया। इसके बाद पंचायत भी हुई। बताया गया है कि बरात गाजियाबाद के भूपपुरा कुटी से बाह के जैतपुर में आई थी, जहां शादी की रस्में चल रहीं थी। धूमधाम से बरातियों का स्वागत किया गया। इसके बाद जयमाला का कार्यक्रम हुआ और फिर सात फेरे भी हो गए। शादी की अंतिम मांग भरने की रस्म रह गई थी, जो पूरी होनी थी। दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद बात न बनने पर दूल्हा पक्ष जैतपुर थाने पहुंच गया। शनिवार को सुलह के लिए पंचायत चली, लेकिन दुल्हन अपनी जिद के आगे किसी की भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं हुई।
bride refused marriage Seeing hand of groom in Agra
दुल्हन ने किया शादी से इनकार - फोटो : amar ujala

गाजियाबाद के भूपपुरा कुटी के आकाश का रिश्ता जैतपुर की ममता (दोनों परिवर्तित नाम) के साथ तय हुआ था। शुक्रवार शाम जैतपुर बरात आई थी। घुड़चढ़ी, बारौठी की रस्में हुईं। इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम हुआ। बरात की खातिरदारी हुई। रात में दूल्हा दुल्हन ने सात फेरे भी ले लिए। विदाई से पहले दुल्हन की मांग भराई की रस्म हो रही थी।

bride refused marriage Seeing hand of groom in Agra
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

बताया गया है कि जैसे ही मांग भरने के लिए दूल्हे ने हाथ में सिंदूर लिया। दूल्हे की एक हाथ की कटी तर्जनी अंगुली पर दुल्हन की नजर पड़ गई तो उसने दूल्हे के साथ शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से सभी हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
bride refused marriage Seeing hand of groom in Agra
शादी, दुल्हन - फोटो : डेमो फोटो

दूल्हा पक्ष के लोगों ने बताया कि बिजली के करंट से अंगुली कटने की बात सामने आई। वर और कन्या पक्ष के समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी तो दूल्हा पक्ष जैतपुर थाने पहुंच गया। सुलह के लिए दोनों पक्षों के बीच पंचायत का दौर शुरू हो गया। काफी देर तक दोनों ओर को लोगों में बातचीत चली, लेकिन बात नहीं बनी और अंत में दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
bride refused marriage Seeing hand of groom in Agra
दुल्हन
इस संबंध में एसओ जैतपुर मनोज शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह के लिए पंचायत हुई । अंगुली कटी होने की वजह से दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया था। सुलह न होने की स्थिति में बरात को लौटा दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed