फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Athletics, Taekwondo, Boxing and Volleyball events on the second day of Moon School Olympics in Agra

Moon School Olympics: 800 मीटर दौड़ में योगेंद्र को स्वर्ण, ऊंची कूद में अंकिता ने बाजी मारी

Sun, 30 Oct 2022 10:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Oct 2022 10:13 AM IST
सार

16वें मून स्कूल ओलंपिक में शनिवार को एथलेटिक्स और ताइक्वांडो में जोरदार मुकाबले हुए। खिलाड़ियों के साथ दर्शकों का जोश चरम पर रहा। ओलंपिक में मुक्केबाजी और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं भी खेली गईं।

विज्ञापन
Athletics, Taekwondo, Boxing and Volleyball events on the second day of Moon School Olympics in Agra
मून स्कूल ओलंपिक में दौड़ लगातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोश... उत्साह... अनुशासन और खेल भावना। भाग रोहित भाग..., दिव्या पीछे जाकर पंच मार... की आवाज। आखिर में चेहरे पर पदक की चमक। आगरा के एकलव्य स्टेडियम में चल रहे 16वें मून स्कूल ओलंपिक में शनिवार को एथलेटिक्स और ताइक्वांडो में जोरदार मुकाबले हुए। खिलाड़ियों के साथ दर्शकों का जोश चरम पर रहा। ओलंपिक में मुक्केबाजी और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं भी खेली गईं।

विज्ञापन


एथलेटिक्स में अंडर-19 बालक वर्ग में 800 मीटर दौड़ में सेंट एंड्रूज स्कूल के योगेंद्र ने स्वर्ण और सेंट जॉर्जेस स्कूल के अविरल ने रजत पदक जीता। बालिका वर्ग में एसएस कॉन्वेंट स्कूल की वंशिका पाठक ने स्वर्ण, सेंट फ्रांसिस स्कूल की श्रेष्ठा परमार ने रजत और एयर फोर्स की चंचल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 
विज्ञापन


400 मीटर अंडर-15 बालिका वर्ग में सेंट फ्रांसिस स्कूल की श्रेष्ठा ने स्वर्ण, आर्मी स्कूल की साक्षी गुप्ता और टीसा की आस्था परमार ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 में केवी-1 की डौली सिंह ने स्वर्ण, सेंट पेट्रिक्स स्कूल की खुशी गुप्ता ने रजत और आर्मी स्कूल की प्रियंका ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची कूद में अंकिता ने जीता स्वर्ण

ऊंची कूद में अंडर-19 गणेशनागर विद्यालय की अंकिता यादव ने स्वर्ण, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की रश्मि शर्मा ने रजत और अलखनंद एकेडमिक स्कूल की जाह्नवी अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता। भाला फेंक में एसजी पब्लिक स्कूल के सुमित कुमार ने स्वर्ण, चिराग चाहर ने रजत और सेंट एंड्रूज के मुकुल ने कांस्य पदक जीता। आयोजन समिति के उप संयोजक राजीव दीक्षित ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

ताइक्वांडो के परिणाम

24 किलो
जीपीएस की देवना जैन को स्वर्ण पदक।
डीपीएस की जूही चौधरी ने रजत जीता।
द ग्रेट अशोक स्कूल की जाह्नवी को कांस्य।

29 किलो
श्यामराम स्कूल की गौरी ने स्वर्ण जीता।
जीआरएम स्कूल की अदम्या को रजत।
प्राथमिक पाठशाला की अविशा सिंह और सेंट विवेकानंद स्कूल की पायल राठौर ने कांस्य जीता।

Athletics, Taekwondo, Boxing and Volleyball events on the second day of Moon School Olympics in Agra
ताइक्वांडो में नाव्या व आध्या वर्मा - फोटो : अमर उजाला
35 किलो
सेंट विवेकानंद स्कूल की प्राची ने स्वर्ण जीता।
गणेशराम नागर स्कूल की वैष्णवी कुशवाहा को रजत मिला।
सेंट पेट्रिक्स स्कूल की दीया सिंह व एसडीजीआईसी स्कूल की कृष्णा सिकरवार को कांस्य पदक मिला।

38 किलो
पीडी मेमोरियल कॉलेज की आरोही ने स्वर्ण जीता।
द ग्रेट अशोका स्कूल की रिद्धि रघुवंशी को रजत मिला।
सेंट विवेकानंद स्कूल की ताषु और मदर फाउंडेशन की भूमिका चौधरी को कांस्य मिला।

25 किलो (बालक वर्ग)
कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल के अभिज्ञान को स्वर्ण।
द ग्रेट अशोका स्कूल के देवांश शर्मा ने रजत जीता।
सेंट पीटर्स के व्योम सिकरवार ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed