फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताज महोत्सव का हुआ शानदार आगाज, आपके दिल में उतर जाएंगी ये तस्वीरें

Tue, 20 Feb 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 20 Feb 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
agra the ten-day taj mahotsav started
ताज महोत्सव में कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
दस दिवसीय ताज महोत्सव का आगरा के शिल्पग्राम में रंगारंग आगाज हुआ। अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. रामशंकर कठेरिया ने दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। थीम गीत के बाद ब्रज की संस्कृति की छटा बिखरी। कलाकारों ने ब्रज धाम की महिमा और संस्कृति पर आधारित नृत्य और गीत संगीत प्रस्तुत किए। 
Trending Videos
agra the ten-day taj mahotsav started
फूलों की होली - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद श्रीराम भारतीय नृत्य कला केंद्र के कलाकारों ने श्रीराम नृत्य नाटिका की भव्य प्रस्तुति दी। इस तरह शिल्पग्राम राम और कृष्णमय हो गया। ताज महोत्सव के 27वें संस्करण के शुभारंभ के मौके पर कठेरिया ने कहा कि ताज महोत्सव अब भारत के प्रमुख शिल्प उत्सवों में पहचाना जाने लगा है। 
agra the ten-day taj mahotsav started
मनमोहक दृश्य - फोटो : अमर उजाला
इस तरह के आयोजनों से भारतीय संस्कृति के विविध आयामों का प्रचार प्रसार होता है। मंडलायुक्त के. राम मोहन राव ने कहा कि ताज महोत्सव अब आगरा का परंपरागत आयोजन बन चुका है। इसमें देशभर से आने वाले 1800 से अधिक कलाकार और 350 शिल्पी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
agra the ten-day taj mahotsav started
लोगों का मोहा मन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गजल गायक सुधीर नारायण ने साथियों के साथ सुशील सरित द्वारा रचित ताज महोत्सव की थीम धरोहर पर आधारित थीम सांग ‘हमारी धरोहर जमुना जल है, प्रेम की गरिमा ताजमहल है’ की प्रस्तुति दी। इसके बाद ब्रज लोक कला फाउंडेशन के दानी शर्मा ने साथियों के साथ ब्रज की संस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया।
विज्ञापन
agra the ten-day taj mahotsav started
कलाकारों ने दी जीवंत प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
शुरुआत चारों धाम से निराला ब्रजधाम, दर्शन कर लो, सुमिरन कर लो..जय श्री राधे.. की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो है... पर चरकुला नृत्य की प्रस्तुति को सबने सराहा। आज बिरज में होली रे रसिया पर ब्रज की परंपरागत फूलों की होली का नृत्य प्रस्तुत किया गया तो मयूर नृत्य से माहौल कृष्ण भक्ति से सराबोर हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed