फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पुष्पा' स्टाइल में तस्करी: कंटेनर में ऐसी जगह छिपाया था 30 लाख का गांजा, जिसे देख पुलिस भी रह गई हैरान

Tue, 27 Dec 2022 10:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Dec 2022 10:11 PM IST
विज्ञापन
Agra police seized Ganja worth Rs 30 lakh from the container in Agra
कंटेनर के केबिन में छिपाकर रखा था गांजा - फोटो : अमर उजाला

ओडिशा से तस्करी कर 30 लाख रुपये का गांजा मथुरा में डिलीवर होना था। माल को बोरियों में भरकर कंटेनर के चालक केबिन के पीछे बनाए गए विशेष केबिन में छिपाया गया था। आगरा पुलिस की विशेष टीम को गोपनीय जानकारी मिली। इसके बाद गांजे के साथ चालक और परिचालक पकड़ लिए गए। कंटेनर में एक राहगीर भी बैठा मिला। उससे पूछताछ की जा रही है।



फिल्म पुष्पा में जिस तरह लाल चंदन की तस्करी को फिल्माया गया, उसी तरह तस्कर भी तस्करी कर रहे हैं। कभी शराब तो कभी गांजा की तस्करी कर रहे हैं, लेकिन पुलिस से नहीं बच पा रहे हैं। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि थाना ताजगंज पुलिस, स्वाट और साइबर टीम को गोपनीय सूचना मिली थी। इसके बाद एक कंटेनर को पकड़ लिया गया। कंटेनर को देखा गया तो वो खाली था। इसके बाद पुलिस ने चालक केबिन को चेक किया। इसमें क्लीनर सीट के नीचे चादर से छिपी हुई एक खिड़की नजर आई। इसके दरवाजे को सब्बल की मदद से खोला गया। दरवाजे के पीछे विशेष केबिन बना हुआ था। इसमें बोरियों में गांजा भरा था। गांजे का वजन 275 किलोग्राम है।

Agra police seized Ganja worth Rs 30 lakh from the container in Agra
पकड़े गए आरोपी और बरामद गांजा - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में होना था सप्लाई 

पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक मथुरा के छाता स्थित गांव चंदौली निवासी राजकुमार जाटव और परिचालक जौनपुर के भटौली निवासी विशाल है। राजकुमार कंटेनर का मालिक भी है। दोनों ने बताया कि वह ओडिशा के भुवनेश्वर के जंगल से गांजा लेकर आए थे। गांजे की सप्लाई मथुरा में की जानी थी। इसके बाद इसे विक्रेताओं के पास तक पहुंचा दिया जाता। गांजा की बाजार में कीमत 30 लाख रुपये है, जबकि यह इसे आधी से कम कीमत पर खरीदकर लाए थे।
Agra police seized Ganja worth Rs 30 lakh from the container in Agra
कंटेनर में बना रखा था गुप्त केबिन - फोटो : अमर उजाला

रास्ते में बैठाया था राहगीर

पुलिस ने बताया कि कंटेनर के केबिन में चालक राहगीरों को बैठाकर लाते हैं, जिससे पुलिस शक नहीं करे। राजकुमार ने एक राहगीर को बैठाया था। वह भी पकड़ा गया। उस पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि पुलिस राहगीर के बारे में जानकारी ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra police seized Ganja worth Rs 30 lakh from the container in Agra
कंटेनर में बना रखा था गुप्त केबिन - फोटो : अमर उजाला

पहले भी पकड़े गए मामले

गांजे की तस्करी का यह पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी कई बार गांजा तस्कर पकड़े जा चुके है। पुलिस कभी ट्रक तो कभी कार में गांजा की तस्करी पकड़ चुकी है। टैंकर में भी ले जाते हुए पकड़े गए थे। 
विज्ञापन
Agra police seized Ganja worth Rs 30 lakh from the container in Agra
कंटेनर से बरामद हुआ 2.75 कुंतल गांजा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस हर बार चालक और परिचालक पर कार्रवाई करती है। मगर, गांजे की खेप मंगाने वाले असली आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं। गांजे की सप्लाई आगरा से होते हुए मथुरा, दिल्ली और पंजाब तक हो रही है। बड़ी-बड़ी पार्टियों में नशे की मांग अधिक होने की वजह से तस्कर यह काम कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed