{"_id":"5e7b192a8ebc3e76aa59ba8e","slug":"agra-police-officers-check-on-road-in-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः बाजारों से हटाई ठेल-ठकेल, पुलिस अफसरों ने परखीं व्यवस्थाएं, घरों से निकले लोग लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः बाजारों से हटाई ठेल-ठकेल, पुलिस अफसरों ने परखीं व्यवस्थाएं, घरों से निकले लोग लौटाए
Wed, 25 Mar 2020 02:25 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 25 Mar 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर उतरे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन की घोषणा की गई है। आगरा में दो दिनों से लगातार लॉकडाउन है। पुलिस-प्रशासन लगातार अलर्ट पर है। बुधवार सुबह एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद भ्रमण पर निकले।
एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
अफसरों ने पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए कि लॉकडाउन का पालन ठीक से कराया जाए। जो लोग अपने वाहनों से निकले थे, उन्हें समझाया गया और वापस घर भेज दिया गया।
हाईवे पर वाहन बंद
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए बुधवार सुबह से ही पुलिस अधिकारी सड़कों पर निकल आए। शहर में राशन की दुकानें खुलने नहीं दी गई। बाजारों में ठेल तक नहीं लगने दी गई। हाईवे पर वाहन बंद रहे। हालांकि बाहर से आने वाले पैदल यात्री आज भी देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को नवरात्र की शुरुआत हुई। पूजा का सामान लेने आए लोगों को भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि घरों तक भी सामान नहीं पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
घरों में पूजा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
शहर के अलग-अलग इलाकों में दुकानें नहीं खुल सकीं। ठेल वालों को भी खड़ा नहीं होने दिया। आज नवरात्र की शुरुआत थी। इसलिए लोग घरों से बाहर निकल रहे थे। पूजा पाठ का सामान तक लोगों को नहीं मिल सका। जहां कुछ दुकानें खुल रही थी, वहां पर जो सामान दिया जा रहा था वह महंगे रेट पर था।