फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कॉल डिटेल से खुल सकता है हत्या का राज, एटा के थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 13 Dec 2022 03:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Dec 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
agra police investigating call details of software engineer for solve murder mystery
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बहनें मीनाक्षी और अनुपमा - फोटो : अमर उजाला

आगरा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंचल कुमार तिवारी की हत्या के मामले में एटा के कोतवाली देहात थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में एटा पुलिस के साथ ही आगरा पुलिस भी जांच कर रही है। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। जिस रूट से सॉफ्टवेयर इंजीनियर एटा पहुंचे थे, उस रूट पर लगे कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं।



सदर क्षेत्र के मोहल्ला गुरु गोविंद सिंह नगर निवासी अंचल कुमार तिवारी (32) का शव नौ दिसंबर को कोतवाली देहात क्षेत्र में हजारा नहर से बरामद किया गया था। 10 दिसंबर को पोस्टमार्टम कराया गया। उसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इससे पहले परिजन आत्महत्या करने के कयास लगा रहे थे। परिजनों के मुताबिक अंचल अपने पिता की मृत्यु के बाद से अवसाद में थे। चार दिसंबर को अपनी बहन मीनाक्षी (निवासी गुरुग्राम हरियाणा) के घर से लौटे थे, उसी दिन लापता हो गए थे। 

agra police investigating call details of software engineer for solve murder mystery
कार में छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पांच दिसंबर को अंचल के चाचा राजेंद्र बाबू तिवारी ने सदर थाना आगरा में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। इसके अगले ही दिन छह दिसंबर को उनकी कार यहां हजारा नहर पटरी के पास लावारिस हाल में मिली थी। कार के अंदर रखे कागजात के आधार पर जानकारी कर परिजन को खबर की गई थी। 
 
agra police investigating call details of software engineer for solve murder mystery
सॉफ्टवेयर इंजीनियर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के दो दिन बाद सोमवार को राजेंद्र बाबू तिवारी ने कोतवाली देहात में पहुंचकर तहरीर दी। एटा के थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
agra police investigating call details of software engineer for solve murder mystery
नहर से बरामद हुआ था शव - फोटो : अमर उजाला
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या के मामले में आगरा और एटा दोनों जिले की पुलिस जांच कर रही है। अंचल कुमार तिवारी की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। उनकी लोकेशन चार दिसंबर की नोएडा एक्सप्रेसवे, खंदौली, एत्मादपुर, टूंडला होते हुए एटा रोड की थी। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। 
विज्ञापन
agra police investigating call details of software engineer for solve murder mystery
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बहनें मीनाक्षी, अनुपमा और जीजा रविंद्र - फोटो : अमर उजाला
अब पुलिस इस रूट के सीसीटीवी कैमरे देख रही है। अंचल ने खुद को बहन से बातचीत में खंदारी और दयालबाग में होने के बारे में बताया था। पुलिस इसके बारे में भी पता कर रही है। यह देखा जा रहा है कि अगर, वो बहनों को खंदारी और दयालबाग में होने के बारे में बता रहे थे तो लोकेशन खंदौली से एत्मादपुर होते हुए टूंडला की क्यों आई। वह बहनों से गलत क्यों बोलेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed