आगरा के श्री पारस अस्पताल प्रकरण में पुलिस की जांच एक महीने बाद भी वीडियो पर अटकी है। 22 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। दो मोबाइल भी वीडियो बनाने के शक में जब्त हो चुके है। इसके बावजूद जांच का नतीजा शून्य है। अब पीड़ित लोग भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाने लगे हैं। अस्पताल संचालक डॉ. अरिन्जय जैन का सात जून को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह 22 मरीजों की छंटनी की बात कह रहे थे। ऑक्सीजन की मॉकड्रिल की बात भी कही थी।
{"_id":"60e556338ebc3e13527abc86","slug":"agra-paras-hospital-police-investigation-stuck-on-video-in-paras-hospital-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्री पारस अस्पताल प्रकरण: एक महीने बाद भी वीडियो पर अटकी पुलिस की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री पारस अस्पताल प्रकरण: एक महीने बाद भी वीडियो पर अटकी पुलिस की जांच
Wed, 07 Jul 2021 12:52 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
श्री पारस अस्पताल: डीवीआर ले जाता पुलिसकर्मी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री पारस अस्पताल: मुख्य दरवाजे पर तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
छत्ता के एक युवक और गांधी नगर के चांदी कारोबारी विनय बंसल को थाने लाया गया। पूछताछ की गई। वीडियो बनाने और वायरल करने के आरोप लगाए गए। उनके मोबाइल जब्त किए गए। युवक का मोबाइल 15 दिन पहले फोरेंसिक लैब भेजा गया था। व्यापारी का मोबाइल भी लैब भेजने की तैयारी है। पुराने मोबाइल की रिपोर्ट अब तक पुलिस नहीं ले सकी है। अब व्यापारी का मोबाइल भी जांच के लिए भेजा जाएगा।
श्री पारस अस्पताल प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित अशोक चावला का कहना है वायरल वीडियो के सामने आने के एक महीने बाद भी पुलिस की कार्रवाई सिर्फ वीडियो पर अटकी है, जबकि महामारी एक्ट में दर्ज मुकदमे में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रशासन की जांच में भी अस्पताल को क्लीन चिट दी जा चुकी है। अस्पताल से जब्त डीवीआर से फुटेज भी नहीं निकाले जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सराफ के मामले में थाना न्यू आगरा पहुंचे थे विधायक पुषोत्तम खंडेलवाल
- फोटो : अमर उजाला
चांदी कारोबारी की तबीयत बिगड़ी, परिवार दहशत में
थाना न्यू आगरा पुलिस की पूछताछ के बाद चांदी कारोबारी विनय बंसल का परिवार दहशत में है। वहीं कारोबारी की तबीयत बिगड़ गई हैं। उनका चिकित्सक से चेकअप कराया गया है। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई। विनय बंसल पहले से कई बीमारियों से पीड़ित हैं। तनाव से इनकी तबियत और बिगड़ सकती है। मोबाइल से वीडियो बनाने के शक में चांदी कारोबारी को पुलिस घर से पकड़कर लाई थी। इस पर व्यापारियों ने थाने में हंगामा भी किया था।

श्री पारस अस्पताल प्रकरण: मृतक मरी के पिता दूरबीन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ितों की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं
युवा अधिवक्ता संघ के पैनल के साथ चार पीड़ितों ने एसएसपी सहित थाना में भी मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ितों के बयान तक नहीं लिए गए हैं, जिससे पीड़ितों को यह पता चल सके कि पुलिस कुछ कर रही है। एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र देने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है। पीड़ित भटकने पर मजबूर हैं।