{"_id":"60f32ad48d132b088a575826","slug":"agra-manappuram-gold-loan-office-loot-crime-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा डकैती कांड: ग्राहक बनकर आए पैदल भागे, 25 मिनट तक बंधक बनाया स्टाफ, पढ़िए मिनट-दर मिनट का घटनाक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा डकैती कांड: ग्राहक बनकर आए पैदल भागे, 25 मिनट तक बंधक बनाया स्टाफ, पढ़िए मिनट-दर मिनट का घटनाक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:39 AM IST
सार
शाखा प्रबंधक विजय नरवरिया और सहायक शाखा प्रबधंक सोनू शर्मा केबिन में बैठे हुए थे। वहीं कर्मचारी रंजीत और विष्णु काउंटर पर थे। वह अपने काम में लगे थे।
विज्ञापन
1 of 7
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हमें रुपयों की जरूरत है...। सोने पर ऋण चाहिए...। एक अंगूठी लेकर आए हैं...। दस हजार का लोन दिलवा दें...। मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डकैती डालने वाले बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए। उन्होंने आते ही ग्राहक बनकर बात की। इसके बाद शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। विरोध करने पर उनकी लात घूंसों से पिटाई की। स्ट्रांग रूम खुलवाकर सोना और कैश लूटा। केबिन में बंधक बनाकर 25 मिनट लूटपाट के बाद पैदल ही भाग गए। मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी का ऑफिस कमला नगर के बी ब्लाक में पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर है। जिस मार्केट में बैंक हैं, वह कमला नगर के मुख्य बाजार की ओर जाने वाला रास्ता है। शनिवार की बाजार बंदी होने की वजह से मार्केट के भूतल पर बने रेस्टोरेंट, दूसरी मंजिल पर बने कैफे और तीसरी मंजिल पर बना जिम बंद था। शाखा प्रबंधक विजय नरवरिया और सहायक शाखा प्रबधंक सोनू शर्मा केबिन में बैठे हुए थे। वहीं कर्मचारी रंजीत और विष्णु काउंटर पर थे। वह अपने काम में लगे थे।
2 of 7
डकैती डालने के आरोपी दोनों बदमाश मुठभेड़ में मारे गए
- फोटो : अमर उजाला
बदमाश बोले, हमें दस हजार रुपये का लोन चाहिए
सोनू शर्मा के मुताबिक, सवा दो बजे दो युवक चेहरे पर मास्क लगाए आए। एक ने जींस और लाल शर्ट पहन रखी थी, जबकि दूसरे ने काले रंग की टीशर्ट और जींस पहने थी। एक ने कहा कि हमें दस हजार रुपये का लोन चाहिए। इस पर सोनू शर्मा ने बात की। कहा कि गोल्ड लोन के लिए सोने के जेवरात को रखना होता है। यह नियम है। इस पर एक बदमाश ने अंगूठी निकालकर दे दी। सोनू ने अंगूठी को चेक करने के बाद आठ हजार रुपये का लोन देने की बात कही। मगर, वह दस हजार रुपये का लोन देने की कहने लगे। इस पर मोबाइल पर किसी से बात करने लगे। तभी तीन और आए। उन्होंने भी लोन मांगा। इस पर उनसे भी जेवरात लाने को कहा। वह भी बात करके बताने की कहकर इधर उधर देखने लगे। तब तक विजय नरवरिया काउंटर की तरफ चले गए।
3 of 7
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी आगरा
- फोटो : अमर उजाला
हेलमेट और तमंचे की बट से किया प्रहार
विजय नरवरिया के जाते ही बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए। सोनू के सिर में एक बदमाश ने वहां रखा हेलमेट मार दिया। बाद में तमंचे की बट से भी प्रहार किया। उन्हें देखकर कर्मचारी आए तो दूसरे बदमाशों ने कर्मचारियों पर तमंचे तान दिए। विरोध करनेे पर लात-घूंसों से पिटाई लगाने लगे। चारों को केबिन में लाने के बाद बंधक बना लिया। बदमाश अपने साथ साफी भी लेकर आए थे। उनसे प्रबंधक सहित चारों के हाथ-पैर और मुंह बांध दिए। बाद में प्रबंधक से चाबी मांगी। मगर, उनके मना करने पर कनपटी पर तमंचा लगाकर गोलीे मारने की धमकी दी।
इस पर प्रबंधक ने चाबी लेकर स्ट्रांग रूम खोला। बाद में अलमारी खोल दी। इस पर बदमाशों ने सोने के जेवरात से भरे डिब्बों को अपने पास पहले से लाए पिट्ठू बैग में रख लिया। इसके बाद प्रबंधक को भी केबिन में बंद करके भाग गए। एक बदमाश गेट पर खड़ा होकर निगरानी भी कर रहा था। बदमाश सीढ़ियों से उतरने के बाद पैदल ही गए। चार बदमाश कमला नगर बी ब्लाक के पार्क के रास्ते पर गए, जबकि दो बदमाश कमला नगर मुख्य बाजार की तरफ गए। प्रबंधक ने किसी तरह अपने मुंह को खोल दिया। 15 मिनट बाद एक ग्राहक आया। उसने कर्मचारियों को बंधक बना देखकर शोर मचा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तब कर्मचारी बंधन मुक्त हो सके।
विज्ञापन
5 of 7
मुठभेड़ स्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल स्टोर के कर्मचारी को हिरासत में लिया
पुलिस ने घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को चेक किए। इसमें एक युवक नजर आया। घटना से पहले बार-बार कंपनी के ऑफिस की तरफ आ रहा था। यह कंपनी के सामने ही एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला कर्मचारी था। उसकी पहचान होने पर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए उठा लिया। उससे पूछताछ के दौरान ही पुलिस को बदमाशों के बारे में सुराग मिल गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।