फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीटीईटी पेपर लीक प्रकरण: गाजीपुर से लीक हुआ था प्रश्नपत्र, मोबाइल से खुलेंगे कई और राज

Fri, 05 Feb 2021 12:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Feb 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
agra CTET question paper leaked from Ghazipur
सीटीईटी पेपर लीक मामला: विकास यादव और अमर साहनी - फोटो : अमर उजाला

आगरा में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का प्रश्नपत्र गाजीपुर से लीक किया गया था। प्रश्नपत्र को व्हाट्सएप पर प्रतापगढ़ के विकास यादव के पास भेजा गया था। उसने आगरा की एपेक्स कोचिंग के छात्र मोहित यादव को भेज दिया था। पुलिस ने विकास यादव के बाद उसके साथी अमर साहनी को गिरफ्तार करके यह खुलासा किया है। अब पुलिस गाजीपुर से प्रश्नपत्र लीक करने वाले की तलाश में लगी है।

agra CTET question paper leaked from Ghazipur
सीटीईटी पेपर लीक मामला: आगरा पुलिस ने पकड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला

सीटीईटी की परीक्षा रविवार को आगरा के अलग-अलग परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई थी। सुबह तकरीबन 9.30 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा का प्रश्नपत्र वाट्सएप पर सॉल्वर गैंग ने 7.26 बजे ही भेज दिया था। यह कुछ ही देर में कई व्हाट्सएप ग्रुपों पर वायरल हो गया था। पुलिस ने मंगलवार को प्रश्नपत्र लीक मामले में एपेक्स करियर क्लासेस के संचालक विकास शर्मा, शिक्षक प्रभात, छात्र कुलदीप फौजदार, थान सिंह और मोहित यादव को गिरफ्तार किया था। 

agra CTET question paper leaked from Ghazipur
सीटीईटी का पेपर लीक करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया था कि कोचिंग के छात्र मोहित यादव के मोबाइल पर प्रतापगढ़ के विकास यादव ने हल पेपर भेजा था। उसे यह व्हाट्सएप किया था। विकास मूलरूप से प्रतापगढ़ के बालापुर सराय नाहर राय का रहने वाला है। बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
agra CTET question paper leaked from Ghazipur
आरोपी विकास यादव - फोटो : अमर उजाला
उसने पूछताछ में बताया कि यह पेपर उसे भदोही के सुरियावा में वीरमपुर निवासी अमर साहनी से मिला था। पुलिस ने अमर साहनी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गुरुवार को दोनों को आगरा ले आई। आरोपी अमर साहनी ने पूछताछ में बताया कि उसके पास व्हाट्सएप पर पेपर गाजीपुर के एक युवक ने भेजा था। अब पुलिस गाजीपुर के युवक की तलाश में लगी है। उससे ही पता चलेगा कि पेपर आखिर कहां से लीक किया गया। 
विज्ञापन
agra CTET question paper leaked from Ghazipur
सीटीईटी पेपर लीक के आरोपियों की जानकारी देती आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मोबाइलों की फोरेंसिक जांच से खुलेगा राज
पुलिस का कहना है कि विकास के पास दो मोबाइल और अमर के पास एक मोबाइल मिला है। दोनों के मोबाइल में व्हाटसएप चैटिंग मिली हैं। विकास ने मोहित को पेपर भेजा था, जबकि उसे अमर साहनी ने भेजा। दोनों के मोबाइल में किसी ग्रुप पर पेपर भेजने की पुष्टि नहीं हुई है। 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि विकास और अमर भी परीक्षार्थी हैं। दोनों ने ही सीटीईटी की परीक्षा प्रयागराज में दी थी। उनके मोबाइल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इनके डाटा को रिकवर कराया जाएगा। इसके बाद जांच की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed