{"_id":"5ad874754f1c1b9f098b5585","slug":"agra-cheating-with-two-young-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी कराने के नाम पर दो युवकों से ठगी, ठगों ने ऐसे फंसाया अपने जाल में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी कराने के नाम पर दो युवकों से ठगी, ठगों ने ऐसे फंसाया अपने जाल में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फतेहपुर सीकरी (आगरा)
Updated Fri, 20 Apr 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
थ्ााने में दी तहरीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा और अलवर के रहने वाले दोनों युवकों को शादी का ख्वाब दिखाकर ठगों ने डेढ़ लाख से ज्यादा रुपये और कीमती सामान पार कर दिए।
दोनों युवक दूल्हा बनकर जब मैरिज हाल पहुंचे तो उन्हें ठगी का पता चला। शक न हो इसलिए ठगों ने दोनों युवकों की गोद भराई की रस्म भी करा दी थी।
मामला खुलने के बाद युवकों के परिजनों ने ठग गिरोह से जुड़े चार लड़कों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि मास्टरमाइंड फरार हो गया।

फतेहपुर सीकरी इलाके कई ठगों ने मथुरा और अलवर के दो युवकों को शादी कराने के लिए झांसे में ले लिया। मथुरा के युवक की वहीं पर गोद भराई की रस्म कराई गई।
इसके लिए बकायदा तौर पर एक लड़की का भी इंतजाम किया गया था। जबकि अलवर वाले युवक की पश्चिमपुरी में गोद भराई की रस्म अदा कराई गई।
रस्म अदा कराने के बहाने कीमती कपड़े और जेवरात ले लिया। जबकि खर्च बताकर दोनों से 80-80 हजार रुपये भी ठग लिए और 18 की रात को बरात लाने की बात तय हुई।

मास्टर मांइड फरार
दोनों युवक पश्चिमपुरी स्थित एक मैरिज हाल में बारात लेकर पहुंचे तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। यहां विवाह का कोई इंतजाम ही नहीं था। उन्हें ठगी का अहसास हो गया।
इसके बाद गुरुवार सुबह युवकों का पता पूछते-पूछते उनके गांव पहुंचे और चार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि मास्टरमांइड उनके हाथ नहीं आया।
इसके बाद गुरुवार सुबह युवकों का पता पूछते-पूछते उनके गांव पहुंचे और चार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि मास्टरमांइड उनके हाथ नहीं आया।