{"_id":"5dcfbe808ebc3e54e2279838","slug":"actor-raza-murad-visit-the-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल का दीदार कर बोले रजा मुराद, यह महज एक इमारत नहीं मोहब्बत का जज्बात है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल का दीदार कर बोले रजा मुराद, यह महज एक इमारत नहीं मोहब्बत का जज्बात है
Sat, 16 Nov 2019 07:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 16 Nov 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
रजा मुराद ने किया ताज का दीदार
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल सिर्फ एक खूबसूरत इमारत नहीं है, इसके बनने के पीछे मोहब्बत का एक जज्बात है, उसकी बड़ी अहमियत है। बेपनाह मोहब्बत की निशानी ताजमहल को देखने के बाद फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने कुछ इन्हीं शब्दों में संगमरमरी ताज की तारीफ की। वो शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे स्मारक का दीदार करने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि इमारतें तो सभी खड़ी कर देते हैं लेकिन ताज के तामीर होने के पीछे एक जज्बात है। एक शहंशाह ने अपनी पत्नी से एक वादा किया था कि वह उसकी याद में एक इमारत खड़ी करेगा। आज यही इमारत दुनिया में प्यार करने वालों के लिए एक जिंदा मिसाल है।
उन्होंने कहा कि शहंशाह का एक ख्वाब था जो हकीकत में तब्दील हुआ। यही वजह है कि दुनिया के कोने-कोने से इसे देखने लोग आते हैं। ताजमहल की वजह से कई मुल्कों के लोग हमारे देश को जानते हैं। हालांकि शायरों और कवियों में इसको लेकर मतभेद रहे हैं।

Trending Videos
किसी ने इसके तामीर में तारीफों के कसीदे गढ़े हैं तो किसी ने इसकी आलोचना की है। मगर, मेरा मानना है कि ताजमहल सिर्फ पैसे से नहीं बना है, ये मोहब्बत से तामीर हुआ है।
हमारे देश में एक ही कश्मीर है, एक ही ताजमहल और एक ही लता मंगेशकर हैं। मैं इनके लिए दुआ करता हूं। ताज भ्रमण के दौरान तमाम पर्यटकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। उनकी एक झलक देखने को बेताब हो गए।
हमारे देश में एक ही कश्मीर है, एक ही ताजमहल और एक ही लता मंगेशकर हैं। मैं इनके लिए दुआ करता हूं। ताज भ्रमण के दौरान तमाम पर्यटकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। उनकी एक झलक देखने को बेताब हो गए।