फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   35 teams participated in Agra Taj Car Rally

आगरा ताज कार रैली का आगाज: 80 प्रतिभागियों ने 60 किमी दौड़ाईं गाड़ियां, महिलाओं ने दिखाया दम

Sat, 30 Apr 2022 10:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Apr 2022 10:56 AM IST
सार

ताज कार रैली में 35 टीमों के 80 प्रतिभागी शामिल हुए। 10 महिलाओं की टीम भी रही। आगरा की ओर से 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। 

विज्ञापन
35 teams participated in Agra Taj Car Rally
आगरा ताज कार रैली का आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा ताज कार रैली 2022 का आगाज शुक्रवार को होटल क्लार्क शीराज से किया गया। रैली में 35 टीमों के 80 कार रेसरों ने प्रतिभाग किया। इनमें 10 महिलाओं की टीम और 20 आगरा की टीमें भी शामिल हुईं। 60 किलोमीटर की इस रैली में प्रतिभागियों में जबर्दस्त उत्साह दिखा। शनिवार को रैली का दूसरा चरण होगा। 

विज्ञापन


रैली के लिए प्रतिभागी सुबह 8:30 बजे ही अपने वाहनों सहित होटल पर पहुंचना शुरू हो गए। यहां गाड़ियों की स्क्रूटनी की गई। एफएमएससीआई की ओर से मूसा शरीफ और तरुण राय ने रैली में हिस्सा लेने आई गाड़ियों की जांच की। सेलिब्रिटी मूसा ने प्रतिभागियों की सीट बेल्ट, हैड रेस्ट, टायर, सेफ्टी ट्राई एंगल, फर्स्ट एड किट, हैंड ब्रेक, फायर एस्ट्रिसर, हेड लाइट, ब्रेक लाइट, इंडिकेटर, वाइपर, हॉर्न, व्यू मिरर जैसी बारीकियों को चेक किया। इसके साथ ही प्रतिभागियों का ब्लड ग्रुप और स्टीकर को भी देखा। 
विज्ञापन


शाम चार बजे होटल से जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह और इंडियन ऑयल की महाप्रबंधक गीतिका वर्मा ने रैली का फ्लैग ऑफ किया। रैली में 35 टीमों के 80 प्रतिभागी शामिल हुए। 10 महिलाओं की टीम भी रही। आगरा की ओर से 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों की टीमें भी हुईं शामिल

अन्य टीमें कोलकाता, दिल्ली, दुबई, इंदौर, चड़ीगढ़, मुंबई, कानपुर, अहमदाबाद, चेन्नई आदि शहरों से आई थीं। गाड़ियों में जीप, फारच्यूनर, होंडा सिटी, थार, जिप्सी, ऑल्टो शामिल हुईं। दोपहर ढाई बजे ड्राइवर्स की ब्रीफिंग सुदेव बरार ने की। रैली के चीफ स्टुवर्ट मूसा शरीफ एवं रिषी बजाज हैं।

शाम चार बजे गाड़ियां अपने तय रूट पर होटल क्लार्क शिराज से शुरू होकर आगरा किला होती हुई मलपुरा इलाके से होती हुई शाम साढ़े सात बजे वापस होटल पहुंचीं। शनिवार को रैली सुबह छह बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगी।

आगरा ताज कार रैली के आगाज पर यूपी टूरिज्म के आरके रावत, होटल के जीएम अमूल्य कक्कड़, मोटर स्पोर्ट्स क्लब के हरविजय सिंह वाहिया, राममोहन कपूर, प्रशांत जैन, हेमंत जैन, अर्पित अग्रवाल, अमित मित्तल, करन अग्रवाल, अलका बरार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed