फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: बाइक चलाते समय नहीं कटेगा आपका चालान, बस रखना होगा इन बातों का ध्यान

Fri, 29 Apr 2022 04:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 29 Apr 2022 04:42 PM IST
विज्ञापन
Your Challan will not be charged while riding a bike you just have to follow these tips
बाइक चलाते समय नहीं कटेगा आपका चालान, बस करना होगा इन टिप्स को फॉलो - फोटो : Istock

भारत में बड़ी संख्या में लोग रोजाना आवाजाही के लिए अपनी पर्सनल बाइक का इस्तेमाल करते हैं। देश में डेली कम्यूटर्स की संख्या काफी अधिक है। अक्सर देखने को मिलता है कि बाइक चलाते समय ट्रैफिक पुलिस हमें रोक लेती है और हमारे पास उचित कागजों के न होने या गलत ढंग से ड्राइविंग करने पर हमारा चालान काट देती है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। अगर आप भी रोजाना सफर करने के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं, तो आपके चालान कटने की संभावना काफी कम हो जाएगी। इसके अलावा बाइक चलाते समय आपकी सेफ्टी भी बनी रहेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बातों के बारे में, जिनका विशेष ध्यान आपको बाइक चलाते समय रखना चाहिए।

Your Challan will not be charged while riding a bike you just have to follow these tips
बाइक चलाते समय नहीं कटेगा आपका चालान, बस करना होगा इन टिप्स को फॉलो - फोटो : Istock

अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते। इसके अलावा वो यातायात के नियमों का भी ठीक ढंग से पालन नहीं करते और गैर जिम्मेदार ढंग से वाहन को चलाते हैं। अगर आप भी इस तरह से बाइक को ड्राइव करते हैं, तो आपका चालान कट सकता है। इसके अलावा आपके साथ दुर्घटना भी हो सकती है।

Your Challan will not be charged while riding a bike you just have to follow these tips
बाइक चलाते समय नहीं कटेगा आपका चालान, बस करना होगा इन टिप्स को फॉलो - फोटो : Istock

आपको हमेशा हेलमेट पहनकर और यातायात के नियमों का पालन करते हुए बाइक को ड्राइव करना चाहिए। ऐसा करने पर आपके चालान कटने की संभावना काफी कम हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Your Challan will not be charged while riding a bike you just have to follow these tips
बाइक चलाते समय नहीं कटेगा आपका चालान, बस करना होगा इन टिप्स को फॉलो - फोटो : Istock

इसके अलावा आपको अपनी बाइक के साथ सफर करते समय सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर चलना चाहिए। इस बात का खास ध्यान रखें कि जब भी बाइक से सफर करने के लिए निकलें उस दौरान अपने पास ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस पेपर, गाड़ी के कागज और पीयूसी जरूर रख लें।

विज्ञापन
Your Challan will not be charged while riding a bike you just have to follow these tips
बाइक चलाते समय नहीं कटेगा आपका चालान, बस करना होगा इन टिप्स को फॉलो - फोटो : Istock

अपनी बाइक को हमेशा एक तय लिमिट पर ही ड्राइव करें। अक्सर कई लोग बाइक को काफी तेजी से ड्राइव करते हैं। अगर आप भी सड़क पर तय लिमिट से ज्यादा तेजी से गाड़ी को चला रहे हैं, तो आपका चालान कट सकता है। आपको गाड़ी को हमेशा एक सामान्य गति पर ड्राइव करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed