आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे, जिनकी आपको कभी न कभी जरूरत पड़ती ही होगी। जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राशन कार्ड आदि। ऐसा ही एक और दस्तावेज है आपका आधार कार्ड, लेकिन इसमें और बाकी दस्तावेजों में एक अंतर ये है कि बाकी दस्तावेजों की जरूरत कभी-कभी पड़ती है। लेकिन आधार कार्ड की जरूरत लगभग हर एक काम के लिए होती है। सब्सिडी लेनी हो, स्कूल में दाखिला करना हो, सिम कार्ड लेना हो आदि। वहीं, अब तो आधार हमारे बैंक खाते से भी लिंक है। ऐसे में आधार की जितनी उपयोगिता बड़ी है, उतने ही मामले इससे होने वाले फ्रॉड के भी सामने आए हैं। जैसे- आधार से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए आपके साथ फ्रॉड हो सकता है और आप इससे कैसे बच सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"626b8d4546372f3c87293dfc","slug":"how-to-verify-your-mobile-number-with-aadhaar-card-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आधार कार्डधारक सावधान: अगर आपने भी की है ये गलती तो तुरंत ऐसे सुधारें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
आधार कार्डधारक सावधान: अगर आपने भी की है ये गलती तो तुरंत ऐसे सुधारें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Fri, 29 Apr 2022 12:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करना क्यों जरूरी है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करना क्यों जरूरी है
- फोटो : istock
कैसे हो सकता है फ्रॉड?
- दरअसल, कई लोगों के आधार कार्ड ऐसे हैं, जिनसे मोबाइल नंबर लिंक तो है लेकिन उनके पास वो रजिस्टर्ड नंबर नहीं है और वो मोबाइल नंबर कोई और चला रहा होता है। ऐसे में आपके आधार के ओटीपी किसी अन्य व्यक्ति के पास जाते हैं। ऐसे में जालसाज आपके ओटीपी का इस्तेमाल करते हुए आपको चपत लगा सकता है। इसलिए आपको अपने आधार में अपना मोबाइल नंबर तुरंत अपडेट करवाना चाहिए।
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करना क्यों जरूरी है
- फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं चेक और अपडेट:-
स्टेप 1
- आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है और फिर वहां पर 'माय आधार' के विकल्प को चुनना है। इसके बाद 'आधार सर्विसेस' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करना क्यों जरूरी है
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको 'वेरीफाई ईमेल/मोबाइल नंबर' वाले विकल्प पर जाना है, और यहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है। अब यहां पर अपनी जरूरी जानकारी जैसे- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें।
विज्ञापन
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करना क्यों जरूरी है
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ऐसे में अगर ओटीपी आता है, तो आपका सही मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। लेकिन अगर ओटीपी नहीं आता है तो फिर आपको इसे अपडेट करवाने की जरूरत है।