फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्क फ्रॉम होम टिप्स: घर से ऑफिस की ले रहे हैं कॉल, तो जानें किन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी दिक्कत

Tue, 12 Apr 2022 11:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 12 Apr 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
Work from Home Tips Follow Theses Tips Do Not Talk in Noisy Place Record a Calls Keep Mobile near Stay in Network Area
वर्क फ्रॉम होम टिप्स: घर से कॉल करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

कोरोना वायरस महामारी की वजह से दुनिया ने काफी कुछ झेला। लोगों के काम ठप हो गए, लोग इस वायरस की चपेट में आए और काफी संख्या में लोगों की जान भी इस वायरस ने ली। वहीं, दूसरी तरफ लोगों के दफ्तर पूरी तरह बंद हो गए और लोगों को घर से काम करना पड़ा। हालांकि, कोविड के केस कम होने पर कई कंपनियों ने लोगों को बुलाना शुरू किया, लेकिन मौजूदा समय में पहले की तरह सभी कर्मचारी ऑफिस नहीं जा रहे हैं। ऐसे में अब भी काफी लोग घर से ही काम यानी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। घर से काम करने में कई दिक्कतें भी आती हैं, क्योंकि ऑफिस जैसी चीजें घर पर नहीं रहती हैं। जैसे-कॉल। दरअसल, घर से ऑफिस की कॉल लेने पर लोगों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपको कुछ दिक्कतें न हो और आपका काम आसानी से चलता रहे। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप वर्क फ्रॉम होम में ऑफिस की कॉल ले रहे हैं, तो किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Work from Home Tips Follow Theses Tips Do Not Talk in Noisy Place Record a Calls Keep Mobile near Stay in Network Area
वर्क फ्रॉम होम टिप्स: घर से कॉल करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

नेटवर्क एरिया में रहें

  • वर्क फ्रॉम होम करते समय सबसे ज्यादा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप जहां से काम कर रहे हैं, वहां पर मोबाइल के नेटवर्क कैसे आते हैं। अगर वहां मोबाइल नेटवर्क ठीक से नहीं आते हैं, तो आपको कॉल के दौरान खासी दिक्कतें हो सकती हैं। दरअसल, ये जरूरी है कि आप नेटवर्क एरिया में रहकर ही वर्क फ्रॉम होम करें, ताकि आपके काम में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।
Work from Home Tips Follow Theses Tips Do Not Talk in Noisy Place Record a Calls Keep Mobile near Stay in Network Area
वर्क फ्रॉम होम टिप्स: घर से कॉल करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

शोर वाली जगह पर बात न करें

  • अगर आपका वर्क फ्रॉम होम चल रहा है, तो आपको सबसे ज्यादा जिस बात का ध्यान देना है वो है शोर। दरअसल, जब हम घर पर रहते हैं, तो हमारे आसपास हमारे परिवार के लोग होते हैं। कहीं बच्चे, तो कहीं बड़े लोग भी अपनी बातें करते रहते हैं। इसलिए आपको इस बात का ध्यान देना है कि कॉल के दौरान आप एक ऐसी जगह पर रहें, जहां से कॉल पर परेशानी या किसी तरह की अन्य आवाजें न जाएं। ऐसा करने से आप कॉल की बातों को स्पष्ट रूप से सुन पाएंगे और आपके बॉस बिना किसी परेशानी के अपनी बात कह पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Work from Home Tips Follow Theses Tips Do Not Talk in Noisy Place Record a Calls Keep Mobile near Stay in Network Area
वर्क फ्रॉम होम टिप्स: घर से कॉल करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं

  • वर्क फ्रॉम होम में ज्यादातर काम कॉल या ईमेल के जरिए ही होते हैं। कई बार आपके बॉस या टीम लीडर आपको कॉल पर कोई काम समझाते हैं और आपसे उसे करने के लिए कहते हैं। लेकिन कई बार लोग कॉल पर सुन तो लेते हैं और जब काम करना होता है तो वो भूल जाते हैं। ऐसे में काम करने में खासी दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
Work from Home Tips Follow Theses Tips Do Not Talk in Noisy Place Record a Calls Keep Mobile near Stay in Network Area
वर्क फ्रॉम होम टिप्स: घर से कॉल करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
  • इस समस्या से बचने के लिए आप अपने काम वाले कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं, ताकि काम करते समय आप उसे सुन सकें और फिर सुनकर काम को समझ सकें। इससे आपके काम में कोई गलती होने से आप बच सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed