फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: क्या यूपीआई पेमेंट करने पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क? सरकार ने किया साफ, यहां जानें अपने काम की बात

Tue, 15 Sep 2026 09:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 15 Sep 2026 09:31 AM IST
सार

UPI से पेमेंट करने वाले आम ग्राहकों के लिए फिलहाल कोई सामान्य ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगाया गया है। सरकार ने साफ किया है कि भविष्य में अगर MDR लागू होता है तो ये केवल चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर तय सीमा के ऊपर लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
Will You Have to Pay Extra Charges for UPI Payments Govt Clarifies Rules on Transactions Above 2000 rupees
क्या 2000 रुपये से अधिक की UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा? - फोटो : Amar Ujala AI

UPI Payment Rules: आज के समय में UPI देश में डिजिटल पेमेंट का सबसे आसान माध्यम बन चुका है। चाय की दुकान से लेकर बड़े शॉपिंग मॉल तक, लोग UPI के जरिए भुगतान कर रहे हैं। इसी बीच UPI पेमेंट पर चार्ज लगने की खबरों ने कई लोगों को चिंता में डाल दिया है।



खासकर 2000 रुपये की सीमा को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आती रही हैं। ऐसे में ये समझना जरूरी है कि वास्तव में सरकार ने क्या कहा है। चलिए जानते हैं क्या 2000 रुपये से ऊपर की ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा या नहीं। आप आगे यूपीआई पेमेंट से जुड़ी हर एक चीज अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...

Will You Have to Pay Extra Charges for UPI Payments Govt Clarifies Rules on Transactions Above 2000 rupees
क्या 2000 रुपये से अधिक की UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा? - फोटो : Adobe Stock

क्या आम यूजर से लिया जाएगा UPI पेमेंट पर चार्ज?

  • दरअसल, सरकार ने स्पष्ट किया है कि पर्सन टू पर्सन यानी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को किए जाने वाले UPI पेमेंट पहले की तरह ही मुफ्त रहेंगे
  • इसे ऐसे समझिए कि अगर आप अपने दोस्त, रिश्तेदार या किसी दूसरे व्यक्ति को UPI से पैसे भेजते हैं, तो इसके लिए सामान्य तौर पर आपसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता और ये व्यवस्था ऐसी ही रहेगी
  • सरकार ने ये भी कहा है कि ज्यादातर मर्चेंट यानी दुकानदारों को किए जाने वाले UPI पेमेंट भी मुफ्त बने रहेंगे
Will You Have to Pay Extra Charges for UPI Payments Govt Clarifies Rules on Transactions Above 2000 rupees
क्या 2000 रुपये से अधिक की UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा? - फोटो : AdobeStock

2000 रुपये तक के पेमेंट पर क्या है व्यवस्था?

  • सरकार छोटे कारोबारियों के बीच कम राशि वाले डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए 2000 रुपये तक के BHIM-UPI पर्सन टू मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर इंसेंटिव स्कीम चला चुकी है
  • इस व्यवस्था में छोटे व्यापारियों के लिए 2000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर 0.15 प्रतिशत का इंसेंटिव निर्धारित किया गया था
  • इसका उद्देश्य डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना और छोटे दुकानदारों के लिए UPI की लागत को कम रखना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Will You Have to Pay Extra Charges for UPI Payments Govt Clarifies Rules on Transactions Above 2000 rupees
क्या 2000 रुपये से अधिक की UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा? - फोटो : FREEPIK

क्या 2000 रुपये से ज्यादा की UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा?

  • 2000 रुपये से ज्यादा का UPI पेमेंट करने पर ग्राहक से अपने आप कोई चार्ज नहीं लगता
  • यानी अगर आपने 5000 रुपये या 10000 रुपये का UPI पेमेंट किया है, तो केवल 2000 रुपये से ज्यादा की राशि होने की वजह से आपसे कोई अनिवार्य UPI शुल्क नहीं लिया जाता
विज्ञापन
Will You Have to Pay Extra Charges for UPI Payments Govt Clarifies Rules on Transactions Above 2000 rupees
क्या 2000 रुपये से अधिक की UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा? - फोटो : freepik
  • सरकार ने ये भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में अगर Merchant Discount Rate यानी MDR लागू किया जाता है, तो इसे सभी UPI पेमेंट पर नहीं लगाया जाएगा
  • ये केवल सीमित मर्चेंट ट्रांजैक्शन और तय सीमा से ऊपर लागू किया जा सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed