फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिमटे और करछी को चूल्हे के पास लटकाकर रखते हैं? ध्यान रखें ये बात, वरना हो सकता है नुकसान

Tue, 22 Sep 2026 01:46 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 22 Sep 2026 01:46 PM IST
सार

Kitchen Safety: रसोई में जगह बचाने के लिए चिमटे और करछी को अक्सर चूल्हे के ठीक पास टांग दिया जाता है। यह सुविधाजनक जरूर लगता है, लेकिन बर्तन आग और तेज गर्मी के बहुत करीब होने पर उनके हैंडल गर्म हो सकते हैं। इसलिए इन्हें चूल्हे से थोड़ी दूरी पर रखना बेहतर है।
 

विज्ञापन
Why You Should Keep Kitchen Tongs and Ladles Away From the Stove
गैस चूल्हे के ठीक पास टंगे हैं चिमटे-करछी? - फोटो : AI

रसोई में खाना बनाते समय चिमटा, करछी और दूसरे जरूरी सामान हाथ के पास हों तो काम काफी आसान हो जाता है। इसी वजह से कई घरों में इन्हें गैस चूल्हे के ठीक आसपास किसी हुक या स्टैंड पर टांगकर रखा जाता है। देखने में यह तरीका बिल्कुल सामान्य लगता है, लेकिन सामान को चूल्हे से कितनी दूरी पर रखा गया है। इस बात पर ध्यान देना जरूरी है। खासकर खाना बनाते समय निकलने वाली गर्मी लगातार पास रखी चीजों तक पहुंच सकती है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Why You Should Keep Kitchen Tongs and Ladles Away From the Stove
गैस चूल्हे के ठीक पास टंगे हैं चिमटे-करछी? - फोटो : AI

चूल्हे की गर्मी को न करें नजरअंदाज
गैस की लौ से निकलने वाली गर्मी सिर्फ बर्तन तक सीमित नहीं रहती। आसपास का हिस्सा भी गर्म हो सकता है। अगर चिमटा या करछी चूल्हे के बहुत पास लटक रही है तो उसका हैंडल भी गर्म हो सकता है। धातु का हिस्सा तो खासतौर पर जल्दी गर्म होता है। ऐसे में खाना बनाते समय उसे बिना ध्यान दिए पकड़ने पर हाथ जलने का खतरा हो सकता है।

Why You Should Keep Kitchen Tongs and Ladles Away From the Stove
गैस चूल्हे के ठीक पास टंगे हैं चिमटे-करछी? - फोटो : Istock

लकड़ी और प्लास्टिक वाले हैंडल पर ज्यादा ध्यान
हर चिमटा या करछी एक जैसी नहीं होती। कुछ के हैंडल धातु के होते हैं, जबकि कुछ में लकड़ी, प्लास्टिक या दूसरे मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है। प्लास्टिक वाला हैंडल लगातार तेज गर्मी के संपर्क में आने पर खराब या कमजोर हो सकता है। वहीं लकड़ी का हैंडल भी ज्यादा गर्मी के संपर्क में आने पर सूख या खराब हो सकता है। इसलिए ऐसे सामान को चूल्हे की लौ और गर्म बर्तन से पर्याप्त दूरी पर रखना बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why You Should Keep Kitchen Tongs and Ladles Away From the Stove
गैस चूल्हे के ठीक पास टंगे हैं चिमटे-करछी? - फोटो : AI

करछी को गर्म बर्तन के ऊपर न छोड़ें
कई बार खाना बनाते समय करछी को चूल्हे के पास रखे स्टैंड पर रखने के बजाय गर्म बर्तन के किनारे या ऊपर ही छोड़ दिया जाता है। इससे उसका हिस्सा गर्म हो सकता है और उसे उठाते समय हाथ जलने की संभावना रहती है। इस्तेमाल के बाद करछी को किसी साफ और सुरक्षित जगह पर रखना बेहतर है।

विज्ञापन
Why You Should Keep Kitchen Tongs and Ladles Away From the Stove
गैस चूल्हे के ठीक पास टंगे हैं चिमटे-करछी? - फोटो : Adobe Stock

चिमटे को कहां रखना सही है?
चिमटा और करछी ऐसी जगह रखें जहां वे आसानी से हाथ में आ जाएं, लेकिन गैस की लौ, गर्म बर्तन या चूल्हे की सीधी गर्मी के संपर्क में न हों। अगर हुक चूल्हे के बिल्कुल पास लगा है, तो उसे थोड़ा दूर करना बेहतर रहेगा। साथ ही जिस जगह इन्हें टांगा जा रहा है, वहां पानी के छींटे और तेल के सीधे संपर्क से भी बचाना चाहिए। रसोई में छोटी-सी सुविधा के लिए सामान को चूल्हे के बहुत करीब रखना जरूरी नहीं है। चिमटा और करछी हाथ के पास जरूर रहें, लेकिन इतनी दूरी पर कि गर्मी सीधे उन तक न पहुंचे। इससे इस्तेमाल करते समय जलने का खतरा कम रहेगा और रसोई का सामान भी लंबे समय तक ठीक रह सकता है।


गैस पर खाली तवा ज्यादा देर रखने से क्या होता है? बर्तन ही नहीं, चूल्हे पर भी पड़ सकता है असर

बेड को बिल्कुल दीवार से सटाकर रखना सही नहीं, जानकर आज ही बदल देंगे ये आदत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed