Wrong Traffic Challan Cancellation Process: आजकल यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़कों पर जगह-जगह ऑटोमैटिक कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों और ई-चालान प्रणाली के जरिए ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सीधे वाहन मालिक के मोबाइल पर मैसेज आ जाता है। हालांकि कई बार तकनीकी गड़बड़ी, कैमरे की खराबी या किसी अन्य वाहन की नंबर प्लेट के गलत रीड होने से निर्दोष लोगों का गलत या फर्जी चालान कट जाता है।
गलत या फर्जी चालान कटने पर क्या करें? जानें इसे कैंसिल कराने का तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:39 PM IST
सार
How To Dispute Fake E-Challan India: अक्सर ऐसा होता है कि लोगों का गलत चालान कट जाता है, ऐसे में परेशान होना स्वभाविक है। बहुत से लोग ऐसी स्थिति में बिना सोचे-समझे चालान भर देते हैं, मगर आपको बता दें कि अगर आपके पास निर्दोष होने का सबूत है तो आप इसे चैलेंज करके चालान को कैसिंल करवा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन