{"_id":"66ebe3bceef508e78d01b96b","slug":"why-there-are-12-digits-number-in-aadhaar-card-2024-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card: आखिर आधार कार्ड में 12 अंकों की संख्या क्यों होती है? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card: आखिर आधार कार्ड में 12 अंकों की संख्या क्यों होती है? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
Aadhaar Card: आधार कार्ड आज के समय काफी जरूरी दस्तावेज है। इसके आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हुए हैं। आधार आपकी पहचान को सत्यापित करने का काम करता है। आज के समय विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। यही नहीं नौकरी में प्रवेश करने से लेकर बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने के लिए भी आधार कार्ड की मांग की जाती है।
इसके अलावा स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए और कई दूसरी जगहों पर भी आधार कार्ड की जरूरत हम लोगों को पड़ती है। आधार कार्ड में हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। आधार कार्ड बनवाते समय हमारे लिए 12 अंकों का यूनिक नंबर जारी किया जाता है। देश में लगभग 90 फीसदी से ज्यादा आबादी के पास आधार कार्ड है।
2 of 5
Aadhaar Card
- फोटो : Adobestock
क्या कभी आपने इस बारे में विचार किया है कि आखिर आधार कार्ड में 12 अंकों की संख्या क्यों होती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
3 of 5
Aadhaar Card
- फोटो : Adobestock
भारत की जनसंख्या लगभग 140 करोड़ से ज्यादा है। ऐसे में हर व्यक्ति की अद्वितीय पहचान का होना जरूरी है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए आधार संख्या 12 डिजिट की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Aadhaar Card
- फोटो : Amar Ujala
12 अंकों की आधार डिजिट होने से इसे आसानी से हर भारतीय नागरिक को अद्वितीय संख्या को प्रदान किया जा सकता है। आधार कार्ड की मदद से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले सदस्य की पहचान आसानी से किया जा सकता है।
इस कारण इससे डुप्लीकेसी को रोकने में मदद मिल रही है। आधार कार्ड की वजह से लोगों को कई सेवाओं का लाभ ऑनलाइन मिल रहा है। आधार कार्ड को यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।