फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vatsalya Yojana: क्या है एनपीएस वात्सल्य योजना? जानिए कैसे यह स्कीम आपके बच्चों का भविष्य करेगी सुरक्षित

Thu, 19 Sep 2024 01:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 01:15 PM IST
विज्ञापन
NPS Vatsalya Yojana Benefits, Eligibility Know Complete Details Here
NPS Vatslya Yojana - फोटो : Adobe Stock

NPS Vatslya Yojana: 18 सितंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एनपीएस वात्सल्य योजना को शुरू करने का आधिकारिक एलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने एनपीएस वात्सल्य योजना में निवेश के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को भी लॉन्च किया। एनपीएस वात्सल्य योजना को खासतौर पर बच्चों के लिए शुरू किया गया है। एनपीएस वात्सल्य योजना में बच्चों के नाम पर खाता खोलकर निवेश किया जाता है।



अगर आप अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो एनपीएस वात्सल्य योजना आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। एनपीएस वात्सल्य योजना में खोला गया बच्चों का खाता जब मैच्योर हो जाता है तब वह एनपीएस अकाउंट में बदल जाता है। आप अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर आसानी से एनपीएस वात्सल्य योजना में अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

NPS Vatsalya Yojana Benefits, Eligibility Know Complete Details Here
NPS Vatslya Yojana - फोटो : AdobeStock

एनपीएस वात्सल्य योजना में आप न्यूनतम एक हजार रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें निवेश करने पर आपको कंपाउंड इंटरेस्ट का फायदा मिलता है।

NPS Vatsalya Yojana Benefits, Eligibility Know Complete Details Here
NPS Vatslya Yojana - फोटो : AdobeStock

इस कारण आप इस स्कीम में अपने पैसों को निवेश करके बच्चों के लिए अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। एनपीएस वात्सल्य योजना में आपको 3 सालों का लॉक इन पीरियड मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
NPS Vatsalya Yojana Benefits, Eligibility Know Complete Details Here
NPS Vatslya Yojana - फोटो : AdobeStock

निवेश के दौरान आप पढ़ाई, किसी गंभीर बीमारी के इलाज या विकलांगता की स्थिति में आप योजना से 25 फीसदी तक जमा राशि को निकाल सकते हैं। एनपीएस वात्सल्य योजना से केवल तीन बार ही पैसे निकाले जा सकते हैं। 

विज्ञापन
NPS Vatsalya Yojana Benefits, Eligibility Know Complete Details Here
NPS Vatslya Yojana - फोटो : Adobe Stock

अगर आप एनपीएस वात्सल्य योजना में निवेश करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। इस स्कीम में निवेश करने के लिए बच्चे की उम्र 18 वर्ष से कम होनी जरूरी है। एनपीएस वात्सल्य योजना का उद्देश्य देश की आने वाली पीढ़ी को स्वतंत्र वित्तीय भविष्य देना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed