Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार या बाइक बेचते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी, वरना बिना गलती जा सकते हैं जेल

Sun, 29 Nov 2026 07:16 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 29 Nov 2026 07:16 PM IST
सार

  • Rules For Selling Car or Bike: अगर आप अपनी कार या बाइक बेचने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ बातें जरूर समझ लेनी चाहिए।
  • हो सकता है कि ये बातें बहुत सामान्य लगे लेकिन यही छोटी-छोटी चीजें आपको भविष्य में बड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं।

विज्ञापन
Selling a Car or Bike? Key Rules to Avoid Legal Trouble and Jail
पुरानी कार बाइक बेचने के नियम - फोटो : AI

Car Selling Checklist India: पुरानी कार या बाइक बेचना जितना आसान दिखता है, कागजी प्रक्रिया में लापरवाही उतनी ही महंगी पड़ सकती है। रोजमर्रा की जिंदगी में हम अक्सर जान-पहचान या जल्दीबाजी के चक्कर में गाड़ी और चाबी तो सौंप देते हैं, लेकिन आरसी ट्रांसफर और जरूरी कागजात का काम टाल देते हैं। यह छोटी सी ढील आगे चलकर बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है।



अगर वाहन बेचने के बाद कागज पर नाम नहीं बदलता है तो भविष्य में होने वाली किसी भी घटना की जिम्मेदारी पुराने मालिक पर आ सकती है। उसी गाड़ी से कोई सड़क हादसा हो जाए, ट्रैफिक चालान कटे या किसी संदिग्ध व गैरकानूनी गतिविधि में उसका इस्तेमाल हो, तो सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज नाम के आधार पर पुलिस और कानूनी पूछताछ की आंच पहले मालिक तक पहुंच सकती है। इसलिए गाड़ी बेचते समय सही कागजी प्रक्रिया को समय पर पूरा करना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी सतर्कता और जिम्मेदारी आपको भविष्य की बड़ी कानूनी उलझन से सुरक्षित रख सकती है।

Trending Videos
Selling a Car or Bike? Key Rules to Avoid Legal Trouble and Jail
डिलीवरी नोट क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

डिलीवरी नोट क्यों जरूरी है?

  • गाड़ी सौंपते समय डिलीवरी नोट या रसीद जरूर बनवाएं और उस पर तारीख व समय साफ लिखें।
  • इसमें खरीदार की पहचान, पता, मोबाइल नंबर और गाड़ी का पूरा विवरण दर्ज होना चाहिए।
  • यह दस्तावेज साबित करता है कि किस तारीख और समय के बाद गाड़ी की जिम्मेदारी आपकी नहीं रही।
Selling a Car or Bike? Key Rules to Avoid Legal Trouble and Jail
document - फोटो : Adobe Stock

आरसी ट्रांसफर में देरी क्यों न करें?

  • गाड़ी बेचने के बाद आरसी यानी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का ट्रांसफर समय पर कराना सबसे अहम है।
  • जब तक आरसी खरीदार के नाम नहीं होती, तब तक सरकारी रिकॉर्ड में वाहन के मालिक आप ही माने जाते हैं।
  • ट्रांसफर प्रक्रिया पर नजर रखें और जरूरी फॉर्म समय से जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Selling a Car or Bike? Key Rules to Avoid Legal Trouble and Jail
इंश्योरेंस और चालान कैसे जांचें? - फोटो : Adobe Stock

इंश्योरेंस और चालान कैसे जांचें?

  • गाड़ी बेचने से पहले यह जरूर देख लें कि उस पर कोई बकाया ट्रैफिक चालान या लोन तो नहीं है।
  • साथ ही वाहन इंश्योरेंस ट्रांसफर या नई पॉलिसी से जुड़ी स्थिति भी स्पष्ट रखें, ताकि दुर्घटना या नुकसान की स्थिति में कोई विवाद न खड़ा हो।
विज्ञापन
Selling a Car or Bike? Key Rules to Avoid Legal Trouble and Jail
बिक्री का सबूत कैसे रखें? - फोटो : Adobe Stock

बिक्री का सबूत कैसे रखें?

  • खरीदार के पहचान पत्र की कॉपी, पेमेंट का रिकॉर्ड, डिलीवरी नोट और आरसी ट्रांसफर से जुड़े कागजात की फाइल संभालकर रखें।
  • जरूरत पड़ने पर आप संबंधित आरटीओ या पुलिस को बिक्री का प्रमाण दिखा सकते हैं, जिससे बेवजह की कानूनी परेशानी टाली जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed