फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SIM Card: आखिर सिम कार्ड एक तरफ से क्यों कटा होता है? जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

Mon, 29 Aug 2022 07:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 29 Aug 2022 07:34 PM IST
विज्ञापन
Why Sim Card One Side Is Cut Know Reasons Behind it Details in Hindi
Why Sim Card One Side Is Cut - फोटो : Pixabay

Why Sim Card One Side Is Cut: तकनीक के विकास ने हमारे काम को काफी आसान बना दिया है। आज स्मार्टफोन आने के बाद पूरी दुनिया में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सूचना तंत्र के विकास के कारण आज एक बड़ा डिजिटल संसार उभरा है, जहां हमारे कई काम वर्चुअली काफी आसानी के साथ हो जा रहे हैं। हालांकि, स्मार्टफोन की मदद से इंटरनेट का उपयोग करने या किसी को कॉल करने के लिए सिम कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। ऐसे में कई टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को ये सर्विस देने के लिए सिम कार्ड की बिक्री करती हैं। सिम कार्ड फोन में लगाने के बाद हम आसानी से अपने स्मार्टफोन में इंटरनेट का उपयोग या किसी दूसरे व्यक्ति को कॉल कर सकते हैं। वहीं क्या आपको पता है कि आखिर सिम कार्ड एक कोने से कटा क्यों होता है? और सिम कार्ड की इस डिजाइनिंग के पीछे का कारण क्या है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। 

Why Sim Card One Side Is Cut Know Reasons Behind it Details in Hindi
Why Sim Card One Side Is Cut - फोटो : Pixabay

आपको इस बारे में शायद ही पता होगा कि शुरुआती समय में सिम कार्ड एक कोने से कटे नहीं होते थे। मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाले सिम कार्ड को जब पहली बार बनाया गया था उस समय उसकी डिजाइनिंग इससे पूरी तरह अलग थी। 

Why Sim Card One Side Is Cut Know Reasons Behind it Details in Hindi
Why Sim Card One Side Is Cut - फोटो : Pixabay

सिम कार्ड पर उस दौरान किसी प्रकार का कट नहीं था। ऐसे में लोग मोबाइल में सिम कार्ड लगाते समय ये निश्चित नहीं कर पाते थे कि उसका सीधा और उल्टा हिस्सा कौन-सा है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Sim Card One Side Is Cut Know Reasons Behind it Details in Hindi
Why Sim Card One Side Is Cut - फोटो : istock

ऐसे में इस समस्या को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियों ने सिम कार्ड की डिजाइनिंग में बदलाव करते हुए उसे एक कोने से काट दिया। इस बदलाव के कारण लोगों को सिम कार्ड मोबाइल में इंस्टॉल करने में आसानी होने लगी।

विज्ञापन
Why Sim Card One Side Is Cut Know Reasons Behind it Details in Hindi
Why Sim Card One Side Is Cut - फोटो : istock

ऐसे में धीरे-धीरे सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने सिम कार्ड पर एक कोने से कट लगाने लगीं। अब सभी स्मार्टफोन के सिम ट्रे पर भी एक कोने से कट लगा हुआ आता है ताकि लोगों को फोन में सिम लगाते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed