Flat or Home Buying Tips: शायद ही कोई ऐसा हो, जो खुद का घर न चाहता हो। अपना घर बनाने के लिए लोग अपना सबकुछ लगाने तक को तैयार होते हैं। घर बनाने के लिए कोई बचत करता है, तो कोई किसी से मदद लेता है। लेकिन बात जब भी घर बनाने की आती है, तो इसमें काफी ज्यादा पैसा खर्च होता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर आप घर या कोई फ्लैट खरीद रहे हैं, तो आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? ऐसा इसलिए क्योंकि अभी बीते दिनों जो नोएडा स्थित क्विन टावर के साथ हुआ, ऐसा आपके साथ न हो। बिल्डर्स किसी भी जमीन पर, गलत तरीके से आदि घर या बड़ी-बड़ी सोसायटी बसा देते हैं। लेकिन जब बाद में जो दिक्कतें आती हैं, वो वहां रहने वाले लोगों को होती है। इसलिए अगर आप भी कोई घर या फ्लैट खरीदने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए जिनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
{"_id":"630ca96afc0c4571b7666c2f","slug":"keep-things-in-mind-while-buying-a-house-otherwise-may-face-trouble","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"House Buying Tips: बिल्डर्स से घर या फ्लैट खरीदते समय आप भी न करें ये चार गलतियां, वरना लग सकती है भारी चपत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
House Buying Tips: बिल्डर्स से घर या फ्लैट खरीदते समय आप भी न करें ये चार गलतियां, वरना लग सकती है भारी चपत
Mon, 29 Aug 2022 05:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 29 Aug 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
बिल्डर्स से फ्लैट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डर्स से फ्लैट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है
- फोटो : अमर उजाला
इन बातों का जरूर रखें ध्यान:-
नंबर 1
- आप जब भी कोई घर या फ्लैट खरीद रहे हैं, तो ये जरूर जान लें कि ये प्रॉपर्टी कितनी पुरानी है, इसका असली मालिक कौन है, क्या प्रॉपर्टी को रेरा के नियमों के तहत बनाया गया है, कहीं जमीन लाल डोरे में तो नहीं, बिल्डर ने फ्लैट या घर को सही तरीके से बनवाया है, फ्लैट या घर नियमों के खिलाफ तो नहीं बना आदि। इन बातों को पहले जरूर जान लें, वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
बिल्डर्स से फ्लैट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है
- फोटो : istock
नंबर 2
- घर और फ्लैट को खरीदते समय उसके कागजात को वेरिफाई करना बेहद जरूरी है। जब भी आप प्रॉपर्टी खरीदे, तो आपको उसके कागजात को जरूर चेक करें कि कहीं ये नकली तो नहीं या प्रॉपर्टी में कोई और गलती तो नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर्स से फ्लैट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है
- फोटो : istock
नंबर 3
- अगर आप कोई प्रॉपर्टी लोन से ले रहे हैं, तो आपके लिए जानना जरूरी है कि आपका लोन कितने का है, लोन की ब्याज दर कितनी ली जा रही है, आपकी प्रत्येक माह की देय ईएमआई कितनी होगी, लोन कितने साल के लिए है, लोन को बीच में बंद कराएं तो कितना चार्ज देना होगा, कोई छुपा हुआ चार्ज तो नहीं है आदि।
विज्ञापन
बिल्डर्स से फ्लैट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है
- फोटो : istock
नंबर 4
- घर या फ्लैट खरीदते समय आपको अपने नए पड़ोसियों के बारे में भी जान लेना चाहिए। आपके पड़ोस में कौन रहता है ये आपको पता होना चाहिए, पड़ोसी कैसे हैं इस बारे में जान लें। इसके अलावा आप जहां प्रॉपर्टी ले रहे हैं, वहां से आपकी जरूरत की चीजें जैसे- स्कूल, मॉल, शॉपिंग सेंटर, दुकानें, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि कितनी दूर हैं ये जरूर जान लें।