Indian Railways Luggage Rule: भारतीय ट्रेनों में हर रोज लाखों लोग यात्रा करते हैं। भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है, जो देश के लगभग हर स्थान को एक दूसरे से कनेक्ट करने का काम करता है। वहीं ट्रेन में यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रेलवे लगातार प्रयासरत रहता है। इसको लेकर वह समय समय पर नए नियमों को लागू करता रहता है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे एयरपोर्ट की तरह ही रेलवे स्टेशन पर एक नया नियम लागू करने की तैयारी कर रहा है। इस नियम के अंतर्गत आप ट्रेन में एक तय वजन तक ही सामान को लेकर सफर कर सकेंगे। एयरपोर्ट पर जिस तरह से लगेज नियमों का पालन होता है ठीक उसी तरह रेलवे भी लगेज नियमों को लागू करेगा। भारतीय रेलवे ने पहले ही लगेज नियम बना रखा था। हालांकि, अभी तक इसको लागू नहीं किया जा सका था।
Indian Railways: एरोप्लेन की तरह अब ट्रेन में भी तय लिमिट तक ले जा सकेंगे लगेज, मशीन से होगी चेकिंग
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 19 Aug 2025 08:32 PM IST
सार
एयरपोर्ट पर जिस तरह से लगेज नियमों का पालन होता है ठीक उसी तरह रेलवे भी लगेज नियमों को लागू करेगा। भारतीय रेलवे ने पहले ही लगेज नियम बना रखा था। हालांकि, अभी तक इसको लागू नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन